✍️ कोरबा जिले के साउथ ईस्टर्न कोल फील्ड लिमिटेड अंतर्गत कुसमुंडा क्षेत्र में ठेकदार द्वारा अवैध रूप से सड़क किनारे नाली ऊपर गैरेज का निर्माण और सड़क पर अपनी दर्जनों चार पहिया वाहनों को 24 घंटे अवैध रूप से पार्किंग बनाने के खिलाफ भारतीय मजदूर संघ ने मोर्चा खोल दिया है।

कुसमुंडा क्षेत्र के मजदूरों द्वारा निरन्तर कोयला उत्पादन में अपनी महत्वपूर्व सहभागिता निभाई जाती रही है, परिणाम स्वरूप कॉलोनी क्षेत्र का लगातार विकास हो रहा है। इस विकास के क्रम में कॉलोनी क्षेत्र में सामुदायिक भवन, खेल के मैदान, धर्मिक आयोजन हेतु पंडाल मैदान, गार्डन इत्यादि का निर्माण कराया गया है। जहां कॉलोनी वासी सुगमता अपने आयोजन करते है और अपने कुछ महत्वपूर्ण समय बिताते है। परंतु इसी SECL में ठेका कार्य कर रहे कुछ रसूखदार ठेकदार कुसमुंडा क्षेत्र से ही पैसे कमा कर कुसमुंडा क्षेत्र के जमीनों में अपना कब्जा जमाए बैठे है। एसईसीएल से ही लाभ अर्जित कर एसईसीएल के भवनों में कब्जा जमाए बैठे है। भारतीय मजदूर संघ ने मजदूर हित में ऐसे ठेकदारों के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है। जिसके तहत पूर्व में लगभग कई दशकों से नेहरू नगर पूजा मैदान में ठेकदार का कब्जा छुड़ाया गया है। यहां से कब्जा हटने के बाद ठेकदार ने जीएम कार्यालय आने जाने वाले मुख्य मार्ग पर अपना कब्जा जमा किया है। ऐसे में भारतीय मजदूर संघ ने एक बार फिर मोर्चा खोलते हुए ठेकदार से सड़क को मुक्त कराने का निर्णय लिया है। जिसके लिए भारतीय मजदूर संघ के संयुक्त सलाहकार समिति सदस्य व भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ के कोरबा कुसमुंडा के उप महामंत्री अमिया मिश्रा ने कुसमुंडा महा प्रबंधक को पत्र लिखकर ठेकदार द्वारा किये कब्जा को जल्द से जल्द मुक्त करने की मांग की है। आइए जानते है श्री मिश्रा ने क्या कुछ कहा है अपने पत्र में
विषय – बी/476 नेहरु नगर में निवासरत ठेकेदार अर्जुन मुखर्जी द्वारा आवास के सामने अवैध रूम तथा सड़क किनारे पार्किंग किए गए वाहनों को हटाने बाबत |
विदित हो की कुसमुंडा क्षेत्र में कई दिनों से सड़क दुर्घटना बढ़ रही है जिसका प्रमुख कारण बदहाल सडक व लचर सुरक्षा नियम है, कुछ दिन पूर्व ही थाना चौक के सामने हमने अपने क्षेत्र का एक साथी मृत्यु हुई उसके बाद भी ड्यूटी आने जाने के लिए सुरक्षित मार्ग नहीं दिया गया है। आपका ध्यान केन्द्रित करना चाहूँगा की क्षेत्र के कर्मचारी थाना चौक से गेस्ट हाउस वाले मार्ग से महाप्रबंधक कार्यालय तथा ड्यूटी आना-जाना करते है जहाँ बी/476 नेहरु नगर उसी मार्ग में है जिसका निवासरत ठेकेदार अर्जुन मुखर्जी द्वारा अपने आवास के सामने रोड के किनारे व नाली के ऊपर अवैध रूम निर्माण किया गया है जिससे नाली के गंदे पानी का प्रवाह रुक गया है तथा नाली का सफाई भी नहीं होती है जिससे कालोनी में गन्दगी फैला हुआ है वहीं दूसरी और अपने आवास के सामने कई कमर्सिअल वाहनों का जमावड़ा बनाया हुआ है जिसके कारण क्षेत्र के कर्मचारियों को दुर्घटना का भय सदैव बना रहता है और कई दुर्घटना भी हो चुकी है। अतः संघ आपसे अपने कर्मचारियों के सुरक्षा के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए बी/464 नेहरु नगर के सामने अवेध रूम व सड़क किनारे पार्किंग किए गए बहनों को तत्काल हटाने की मांग करता है।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।




