✍️कटघोरा (छुरी कला):** प्रभारी सचिव श्री रोहित यादव ने आज विकासखंड कटघोरा अंतर्गत छुरी कला स्थित पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, छात्र-छात्राओं की प्रगति एवं उपलब्ध सुविधाओं का गहनता से अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन, अध्ययन के वातावरण तथा उपलब्ध संसाधनों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शिक्षकों से संवाद कर शिक्षण व्यवस्था की गुणवत्ता पर भी चर्चा की।
श्री यादव ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया कि छात्रों को बेहतर शिक्षा और अनुकूल वातावरण प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने आवश्यक सुधार के लिए सुझाव भी दिए और कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।





