✍️कोरबा: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए घंटाघर क्षेत्र में आम लोगों के लिए नि:शुल्क शरबत वितरण की सेवा शुरू की गई है। इस पहल का नेतृत्व माननीय उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांग और जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन द्वारा किया जा रहा है।
तप्ती गर्मी के बीच राहगीरों, मजदूरों और आम नागरिकों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह सेवा प्रतिदिन संचालित की जा रही है। घंटाघर से गुजरने वाले लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से बचाव का प्रयास किया जा रहा है।
“गर्मी के इस कठिन समय में लोगों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है,” आयोजन से जुड़े प्रतिनिधियों ने बताया। उन्होंने कहा कि यह सेवा लगातार जारी रहेगी ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को राहत मिल सके।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्य गर्मी के मौसम में बेहद उपयोगी साबित होते हैं।
प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि गर्मी के दौरान सावधानी बरतें और अधिक से अधिक पानी का सेवन करें।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।




