Close Menu
    What's Hot

    **श्री अग्रसेन नवयुवक मंच, कोरबा एवं अग्रवाल सभा, कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर 14 जून को*

    12/06/2026

    पीएम स्वनिधि महोत्सव: महापौर और आयुक्त ने किया शिविर का निरीक्षण, लंबित आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    11/06/2026

    ग्राम तिलकेजा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।

    10/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Saturday, June 13
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • देश – विदेश
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Home»कोरबा»कोरबा में अवैध पानी प्लांट का खुलासा, बिना अनुमति घर से हो रही सप्लाई
    कोरबा

    कोरबा में अवैध पानी प्लांट का खुलासा, बिना अनुमति घर से हो रही सप्लाई

    Pradeep RaoBy Pradeep Rao24/04/2026178 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ✍️ **कोरबा।** नगर पालिका निगम क्षेत्र के सीतामढ़ी गोकुलनगर में एक अवैध पानी प्लांट संचालित होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, यह प्लांट बिना नगर निगम की अनुमति और आवश्यक दस्तावेजों के एक रिहायशी इलाके में घर से ही संचालित किया जा रहा है।

    https://deshdarpannews24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/VID20260421143351.mp4


    👉 सूत्रों के मुताबिक, प्लांट संचालक द्वारा न तो नगर निगम से एनओसी (NOC) ली गई है और न ही खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है। पेयजल के व्यवसाय के लिए Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) का लाइसेंस अनिवार्य होता है, लेकिन यहां बिना लाइसेंस के पानी की सप्लाई की जा रही है।

    मौके  के दौरान यह भी पाया गया कि पानी को सामान्य आरओ (RO) प्रक्रिया से फिल्टर कर बिना किसी ब्रांडिंग, स्टिकर या लेबल के कूल जार में पैक कर बेचा जा रहा है। नियमानुसार ट्रांसपेरेंट जार पर कंपनी का नाम, पैकिंग डेट और अन्य आवश्यक जानकारी अंकित होना जरूरी होता है, जो यहां पूरी तरह अनुपस्थित है।

    इसके अलावा, प्लांट में साफ-सफाई का भी अभाव देखा गया और पानी की गुणवत्ता जांच के लिए जरूरी टीडीएस (TDS) परीक्षण भी नहीं किया जा रहा था। ऐसे में उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न होने की आशंका है।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि प्लांट का संचालन हीरा प्रजापति नामक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है, जो केटरिंग व्यवसाय की आड़ में इस अवैध गतिविधि को अंजाम दे रहा है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

    गौरतलब है कि जिले में इस तरह के अवैध पानी प्लांट केवल एक स्थान पर ही नहीं, बल्कि कई जगहों पर संचालित होने की बात सामने आ रही है। इससे पहले भी ऐसे मामलों को लेकर शिकायतें मिल चुकी हैं।

    फिलहाल, खबर लिखे जाने तक संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। अब देखना होगा कि इस खुलासे के बाद जिला प्रशासन और खाद्य विभाग क्या कार्रवाई करते हैं।

    Pradeep Rao

    देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा में सुरक्षा व्यवस्था को मिली नई ताकत, 22 अत्याधुनिक Dial-112 वाहनों का शुभारंभ

    20/05/2026

    नेशनल लोक अदालत 09.05.2026 को आयोजित। नेशनल लोक अदालत में लगभग 551059 मामले निपटाए गए।

    09/05/2026

    *समाधान समारोह 2026 स्पेशल लोक अदालत ( सुलह का संकल्प – न्याय का विकल्प), पक्षकारों से की सुलह हेतु पी – सीटिंग*

    08/05/2026
    टॉप न्यूज़

    **श्री अग्रसेन नवयुवक मंच, कोरबा एवं अग्रवाल सभा, कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर 14 जून को*

    12/06/2026

    पीएम स्वनिधि महोत्सव: महापौर और आयुक्त ने किया शिविर का निरीक्षण, लंबित आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    11/06/2026

    ग्राम तिलकेजा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।

    10/06/2026

    एशियन ट्रेडर्स चोरी कांड का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, ₹2.50 लाख का सामान बरामद

    10/06/2026

    देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Facebook Instagram WhatsApp
    PRADEEP RAO
    Editor-in-Chief

    Mobile – 7828832339
    Email – deshdarpannews24@gmail.com
    Address – Mission Road, Korba, Chhattisgarh

    Udhyam Aadhar No. UDYAM-CG-10-0033173
    Important Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    © 2026 Desh Darpan News 24x7. | All Rights Reserved | Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.