
✍️ April 20, 2026 | लारा
एनटीपीसी लारा प्रोजेक्ट में सोमवार को राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम अग्निशमन केन्द्र पर आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि एच.ओ.पी. सुभाष ठाकुर ने अध्यक्षता की।
कार्यक्रम की शुरुआत सहायक कमाण्डेट (अग्नि) देवेन्द्र नाथ सिंह द्वारा अतिथियों के स्वागत से हुई। इस दौरान केऔसुब की अग्नि शाखा के बल सदस्यों ने शानदार फायर डेमोस्ट्रेशन प्रस्तुत किया, जिसे देखकर मौजूद लोग काफी प्रभावित हुए।
कार्यक्रम का संचालन निरीक्षक (अग्नि) नरेन्द्र सिंह ने किया। इस मौके पर केऔसुब के उप कमाण्डेंट महाबीर सिंह सहित एनटीपीसी के कई वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और बल सदस्य उपस्थित रहे।
पूरे सप्ताह के दौरान अग्निशमन कर्मियों ने अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रमिकों, स्कूल के बच्चों और आसपास के ग्रामीणों को अग्नि सुरक्षा और बचाव के बारे में जागरूक किया। विभिन्न स्थानों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को आग से बचाव के उपाय बताए गए।
समापन समारोह में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की सफलता में निरीक्षक (अग्नि) नरेन्द्र सिंह, निरीक्षक (अग्नि) कुलदेश और पूरी अग्निशमन टीम की अहम भूमिका रही।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।
