Close Menu
    What's Hot

    वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध लकड़ी तस्करी करते अशोक लीलैंड वाहन जब्त

    17/04/2026

    कोतवाली कोरबा पुलिस का सख्त चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई राताखार चौक पर चलाई जा रही वाहन जांच, ड्रिंक एंड ड्राइव पर विशेष नजर

    17/04/2026

    *ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने ली बैठक*

    15/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Friday, April 17
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • देश – विदेश
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Home»कोरबा ब्रेकिंग»*ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने ली बैठक*
    कोरबा ब्रेकिंग

    *ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने ली बैठक*

    Pradeep RaoBy Pradeep Rao15/04/20269 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ✍️ *सर्वेक्षण कार्य गुणवत्ता व सटीकता के साथ पूरा करने के दिए निर्देश*

    कोरबा 15  अप्रैल 2026/ 
    भारत सरकार  संस्कृति मंत्रालय द्वारा  संचालित “ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान” के जिले में प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में  बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर  एसडीएम कटघोरा श्री तन्मय खन्ना, सहायक कलेक्टर श्री क्षितिज गुरभेले, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी श्री तरुण कुमार किरण, सीईओ जिला पंचायत  श्री दिनेश नाग, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। 

    👉   कलेक्टर ने बताया की इस महत्वपूर्ण पहल का उद्देश्य जिले में उपलब्ध प्राचीन एवं ऐतिहासिक पांडुलिपियों का सर्वेक्षण कर उन्हें सुरक्षित, संरक्षित एवं डिजिटल माध्यम से भावी पीढ़ियों तक पहुंचाना है। यह पहल हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने तथा भावी पीढ़ियों तक उसके ज्ञान को पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अभियान के तहत  विद्यालयों, संग्रहालयों, पुस्तकालयों तथा निजी संग्रहों में सुरक्षित प्राचीन पांडुलिपियों (हस्तलिखित ग्रंथों) का अन्वेषण, संरक्षण एवं डिजिटलीकरण कर उन्हें व्यापक रूप से जनसुलभ बनाना है। इस हेतु जिला स्तर पर संरक्षित व संग्रहित पांडुलिपि-हस्तलिखित ग्रन्थों की पहचान करने निर्देशित किया गया। साथ ही ग्राम एवं क्षेत्रवार सर्वेक्षकों की नियुक्ति कर जमीनी स्तर पर कार्य को मजबूत करने की बात कही।
    ज्ञानभारतम के क्षेत्रीय संयोजकों द्वारा जिला स्तर पर नियुक्त प्रशिक्षकों के लिए आयोजित  प्रशिक्षण को गम्भीरता से लेने के निर्देश दिए। जिससे सर्वेक्षण कार्य गुणवत्ता और सटीकता के साथ पूरा किया जा सके। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रो में भी संरक्षित पांडुलिपि  की  जानकारी एकत्र करने के निर्देश दिए। साथ ही प्राप्त पांडुलिपी का जीआई टैंगिग कर उन्हें सुरक्षित, संरक्षित एवं डिजिटलाइज करने की बात कही।  कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को  इस अभियान को गम्भीरता से लेने एवं निर्धारित समयावधि में आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए।

    Pradeep Rao

    देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध लकड़ी तस्करी करते अशोक लीलैंड वाहन जब्त

    17/04/2026

    छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना महतारी वंदन योजना का निःशुल्क केवाईसी किया जा रहा है,सामुदायिक भवन मुडापार में निषाद सीएससी द्वारा केवाईसी शिविर का आयोजन किया गया,

    15/04/2026
    टॉप न्यूज़

    वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध लकड़ी तस्करी करते अशोक लीलैंड वाहन जब्त

    17/04/2026

    कोतवाली कोरबा पुलिस का सख्त चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई राताखार चौक पर चलाई जा रही वाहन जांच, ड्रिंक एंड ड्राइव पर विशेष नजर

    17/04/2026

    *ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने ली बैठक*

    15/04/2026

    *चौकी चैतमा पुलिस के द्वारा अवैध गांजा पर की गई कार्यवाही

    15/04/2026

    देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Facebook Instagram WhatsApp
    PRADEEP RAO
    Editor-in-Chief

    Mobile – 7828832339
    Email – deshdarpannews24@gmail.com
    Address – Mission Road, Korba, Chhattisgarh

    Udhyam Aadhar No. UDYAM-CG-10-0033173
    Important Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    © 2026 Desh Darpan News 24x7. | All Rights Reserved | Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.