Close Menu
    What's Hot

    वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध लकड़ी तस्करी करते अशोक लीलैंड वाहन जब्त

    17/04/2026

    कोतवाली कोरबा पुलिस का सख्त चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई राताखार चौक पर चलाई जा रही वाहन जांच, ड्रिंक एंड ड्राइव पर विशेष नजर

    17/04/2026

    *ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने ली बैठक*

    15/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Friday, April 17
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • देश – विदेश
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Home»SAKTI BREAKING»_वेदांता प्लांट हादसा: 17 मजदूरों की मौत, 19 घायल; मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन मुस्तैद_
    SAKTI BREAKING

    _वेदांता प्लांट हादसा: 17 मजदूरों की मौत, 19 घायल; मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन मुस्तैद_

    Pradeep RaoBy Pradeep Rao15/04/202628 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ✍️*सक्ति, 15 अप्रैल 2026।**
    सक्ति जिले के सिंघनीपुर स्थित वेदांता प्लांट में बॉयलर फटने से हुए भीषण हादसे में 17 श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लगातार कलेक्टर अमृत विकास टोपनो और पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर से संपर्क में हैं और आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल भी स्थिति की लगातार समीक्षा कर रहे हैं।

    https://deshdarpannews24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/VID-20260415-WA0082.mp4

    घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर, एसपी और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुँची तथा तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। घायलों को प्राथमिकता के आधार पर रायगढ़ के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। घटनास्थल को बैरिकेड कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

    कलेक्टर टोपनो ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों से संपर्क स्थापित किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव देह को एम्बुलेंस के माध्यम से उनके गृहग्राम भेजने तथा तात्कालिक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।


    प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया है कि हादसे में प्रभावित श्रमिकों को पूर्ण स्वस्थ होने तक बिना उपस्थिति के वेतन दिया जाएगा। मुआवजा राशि को लेकर देर रात तक चर्चा के बाद सहमति बनी है। साथ ही, घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। रेस्क्यू कार्य में एसडीआरएफ की टीम भी सक्रिय रूप से लगी हुई है।

    मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री की ओर से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह सहायता प्रदान की जाएगी।

    पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के अनुसार, हादसे में कुल 36 श्रमिक प्रभावित हुए हैं, जिनमें 17 की मृत्यु और 19 घायल हैं, जिनका उपचार जारी है।

    कंपनी प्रबंधन ने भी प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने की बात कही है। मृतक श्रमिकों के परिजनों को 35 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और रोजगार सहयोग प्रदान किया जाएगा, जबकि घायलों को 15 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। साथ ही, घायलों को पूरी तरह स्वस्थ होने तक वेतन और काउंसलिंग सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

     **मृतकों की सूची**

    हादसे में छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के कुल 17 श्रमिकों की मौत हुई है। मृतकों में शामिल हैं:
    रितेश कुमार, अमृत लाल पटेल, थंडा राम लहरे, तरुण कुमार ओझा, आकिब खान, सुसांत जना, अब्दुल करीम, उधव सिंह यादव, शेख सैफुद्दीन, पप्पू कुमार, अशोक परहिया, मनस गिरी, बृजेश कुमार, रामेश्वर महिलांगे, कार्तिक महतो, नदीम अंसारी और शिबनाथ मुर्मू।

    Pradeep Rao

    देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    *कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने ओमप्रकाश बंजारे को किया जिला बदर*

    10/04/2026
    टॉप न्यूज़

    वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध लकड़ी तस्करी करते अशोक लीलैंड वाहन जब्त

    17/04/2026

    कोतवाली कोरबा पुलिस का सख्त चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई राताखार चौक पर चलाई जा रही वाहन जांच, ड्रिंक एंड ड्राइव पर विशेष नजर

    17/04/2026

    *ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने ली बैठक*

    15/04/2026

    *चौकी चैतमा पुलिस के द्वारा अवैध गांजा पर की गई कार्यवाही

    15/04/2026

    देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Facebook Instagram WhatsApp
    PRADEEP RAO
    Editor-in-Chief

    Mobile – 7828832339
    Email – deshdarpannews24@gmail.com
    Address – Mission Road, Korba, Chhattisgarh

    Udhyam Aadhar No. UDYAM-CG-10-0033173
    Important Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    © 2026 Desh Darpan News 24x7. | All Rights Reserved | Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.