Close Menu
    What's Hot

    **श्री अग्रसेन नवयुवक मंच, कोरबा एवं अग्रवाल सभा, कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर 14 जून को*

    12/06/2026

    पीएम स्वनिधि महोत्सव: महापौर और आयुक्त ने किया शिविर का निरीक्षण, लंबित आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    11/06/2026

    ग्राम तिलकेजा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।

    10/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Saturday, June 13
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • देश – विदेश
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Home»कोरबा ब्रेकिंग»छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना महतारी वंदन योजना का निःशुल्क केवाईसी किया जा रहा है,सामुदायिक भवन मुडापार में निषाद सीएससी द्वारा केवाईसी शिविर का आयोजन किया गया,
    कोरबा ब्रेकिंग

    छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना महतारी वंदन योजना का निःशुल्क केवाईसी किया जा रहा है,सामुदायिक भवन मुडापार में निषाद सीएससी द्वारा केवाईसी शिविर का आयोजन किया गया,

    Pradeep RaoBy Pradeep Rao15/04/202659 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link


    ✍️ 30 जून 2026 तक केवाईसी अनिवार्य, नाम मिलान में गड़बड़ी से कई आवेदन हो रहे निरस्त

    छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी “महतारी वंदन योजना” के अंतर्गत पात्र महिलाओं के लिए निःशुल्क केवाईसी (KYC) अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सामुदायिक भवन मुडापार में निषाद सीएससी द्वारा केवाईसी शिविर का आयोजन किया गया, जहां सुबह से ही महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली।

    शिविर में उपस्थित महिलाओं ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बारी का इंतजार करते हुए केवाईसी प्रक्रिया पूरी कराई। सीएससी संचालकों द्वारा सभी पात्र हितग्राहियों का निःशुल्क केवाईसी किया जा रहा है, जिससे महिलाओं को किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी न हो।

    ज्ञात हो कि राज्य सरकार इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान कर रही है। हालांकि, हाल के दिनों में कई मामलों में लाभार्थियों के निधन या फर्जी तरीके से लाभ उठाने की शिकायतें सामने आई हैं। ऐसे मामलों में राशि का वितरण रोकने के लिए केवाईसी प्रक्रिया को अनिवार्य किया गया है।

    https://deshdarpannews24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/VID-20260415-WA0069.mp4

     

    सरकार ने स्पष्ट किया है कि 30 जून 2026 तक सभी लाभार्थियों को केवाईसी कराना आवश्यक है। निर्धारित तिथि के बाद छूटे हुए हितग्राहियों का केवाईसी संबंधित परियोजना अधिकारी के माध्यम से किया जाएगा।

    इसी बीच, कई महिलाओं को आधार और योजना में दर्ज नाम के बीच असंगति के कारण आवेदन निरस्त होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे पर सरकार के रुख को लेकर अभी स्पष्ट दिशा-निर्देश सामने नहीं आए हैं, जिससे लाभार्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

    वहीं, सीएससी संचालकों द्वारा निःशुल्क केवाईसी किए जाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। योजना के तहत मिलने वाले कमीशन की राशि और उनकी दैनिक मेहनताना के बीच संतुलन को लेकर चर्चा जारी है कि क्या इससे उनके परिवार का भरण-पोषण संभव है या नहीं।

     

    Pradeep Rao

    देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पीएम स्वनिधि महोत्सव: महापौर और आयुक्त ने किया शिविर का निरीक्षण, लंबित आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    11/06/2026

    आरटीओ कार्यालय के सामने संचालित दुकानों, ठेलों को यथावत रखा जाए या हटाने से पूर्व उनके विस्थापन की व्यवस्था की जाए – महापौर

    10/06/2026

    उरगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लावारिस वाहनों से लाखों रुपये का कबाड़ जब्त

    07/06/2026
    टॉप न्यूज़

    **श्री अग्रसेन नवयुवक मंच, कोरबा एवं अग्रवाल सभा, कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर 14 जून को*

    12/06/2026

    पीएम स्वनिधि महोत्सव: महापौर और आयुक्त ने किया शिविर का निरीक्षण, लंबित आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    11/06/2026

    ग्राम तिलकेजा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।

    10/06/2026

    एशियन ट्रेडर्स चोरी कांड का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, ₹2.50 लाख का सामान बरामद

    10/06/2026

    देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Facebook Instagram WhatsApp
    PRADEEP RAO
    Editor-in-Chief

    Mobile – 7828832339
    Email – deshdarpannews24@gmail.com
    Address – Mission Road, Korba, Chhattisgarh

    Udhyam Aadhar No. UDYAM-CG-10-0033173
    Important Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    © 2026 Desh Darpan News 24x7. | All Rights Reserved | Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.