Close Menu
    What's Hot

    🌳 कोरबा वन विभाग में भ्रष्टाचार का खेल या पकड़ने का दिखावा आखिर हैं कौन इस बड़े खेल का जिम्मेदार

    10/04/2026

    *थाना – कुसमुण्डा एवं दीपका“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कुसमुण्डा एवं दीपका पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

    10/04/2026

    *कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने ओमप्रकाश बंजारे को किया जिला बदर*

    10/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Friday, April 10
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • देश – विदेश
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Home»BREAKING»पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत उरगा मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन
    BREAKING

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत उरगा मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन

    Desh Darpan NewsBy Desh Darpan News14/03/202640 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत उरगा मंडल स्तरीय 2 दिवसीय  प्रशिक्षण वर्ग अटल समरसता भवन, बस स्टैंड तिलकेजा में आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 13 मार्च शुक्रवार शाम 05:00 बजे से शुरू होकर 14 मार्च शनिवार शाम 5 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें मंडल के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने प्रथम दिवस के सत्र मे भाग लिया।


    प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के ज्ञान, संगठनात्मक क्षमता और कौशल को विकसित करना था। कार्यक्रम में जिला एवं प्रदेश स्तर के विषय वक्ताओं ने संगठन की कार्यप्रणाली, कार्यकर्ता की भूमिका, अनुशासन, संगठन विस्तार और सामाजिक दायित्व जैसे विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
    प्रशिक्षण के दौरान सभी सत्रों में समय पालन और अनुशासन पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के साथ की गई तथा समापन राष्ट्रगान जन-गण-मन के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन के साथ उद्घाटन सत्र प्रारंभ हुआ और विभिन्न विषयों पर अलग-अलग सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।
    मण्डल अध्यक्ष किशन साव से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम दिवस के प्रथम सत्र के वक्ता डॉ पवन सिँह जिला पंचायत अध्यक्ष कोरबा रहे वहीं अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पाण्डेय ने किया। द्वितीय सत्र के वक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष पवन गर्ग जी एवं अध्यक्षता राम मनोहर सोनी ने किया।
    प्रशिक्षण वर्ग में शक्ति केंद्र प्रमुख, मंडल कार्यकारिणी सदस्य, मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्री, जिला एवं राज्य स्तर के कार्यकर्ता सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान योगाभ्यास, प्राणायाम, विचार सत्र, संवाद एवं संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा और कार्यपद्धति से अवगत कराया गया।
    आयोजकों द्वारा प्रशिक्षण में शामिल कार्यकर्ताओं के लिए अल्पाहार, भोजन एवं रात्रि विश्राम की व्यवस्था भी की गई थी। साथ ही परिसर की सजावट सादगीपूर्ण रखते हुए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण जैसे विषयों पर भी विशेष ध्यान देने का संदेश दिया गया।
    मंडल अध्यक्ष किशन साव ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा से जोड़ने और उन्हें जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण में मिली सीख को समाज और संगठन के कार्यों में लागू करने का आह्वान किया।
    आज द्वितीय मे 5 सत्र होंगे जिनके प्रदेश एवं जिला स्तर के रहेंगे।

    Desh Darpan News

    देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    *थाना – कुसमुण्डा एवं दीपका“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कुसमुण्डा एवं दीपका पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

    10/04/2026

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    09/04/2026

    अदालती फैसला: पास्टर संतोष श्रीवास को मिली क्लीन चिट, प्रार्थना सभा में पुलिस की कार्यवाही पर लगी रोक

    09/04/2026
    टॉप न्यूज़

    🌳 कोरबा वन विभाग में भ्रष्टाचार का खेल या पकड़ने का दिखावा आखिर हैं कौन इस बड़े खेल का जिम्मेदार

    10/04/2026

    *थाना – कुसमुण्डा एवं दीपका“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कुसमुण्डा एवं दीपका पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

    10/04/2026

    *कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने ओमप्रकाश बंजारे को किया जिला बदर*

    10/04/2026

    *एग्रीस्टैक पोर्टल में फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य, योजनाओं का लाभ लेने किसानों से अपील**

    09/04/2026

    देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Facebook Instagram WhatsApp
    PRADEEP RAO
    Editor-in-Chief

    Mobile – 7828832339
    Email – deshdarpannews24@gmail.com
    Address – Mission Road, Korba, Chhattisgarh

    Udhyam Aadhar No. UDYAM-CG-10-0033173
    Important Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    © 2026 Desh Darpan News 24x7. | All Rights Reserved | Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.