**कोरबा।** शहर के सबसे व्यस्त और भीड़भाड़ वाले व्यापारिक क्षेत्रों में शामिल बुधवारी बाजार में रविवार को नगर पालिक निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। सड़क किनारे वर्षों से लगे ठेलों और अस्थायी दुकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू होते ही पूरे इलाके में हलचल मच गई।
निगम की टीम सुबह से ही मौके पर पहुंच गई थी। अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में सड़क किनारे फैले अतिक्रमण को हटाया गया। कई स्थानों पर ठेले और अस्थायी ढांचों को हटाकर सड़क को खाली कराया गया। कार्रवाई के दौरान निगम का अमला पूरे क्षेत्र में सक्रिय रहा और यातायात व्यवस्था को भी संभाला गया।
नगर निगम आयुक्त **आशुतोष पाण्डेय** के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि पहले वेंडिंग जोन की व्यवस्था की जा रही है, ताकि फुटपाथ और सड़क किनारे व्यापार करने वालों को नियमानुसार स्थान मिल सके। इसके बाद भी अगर कोई व्यक्ति सड़क या सार्वजनिक स्थान पर कब्जा करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।







