Close Menu
    What's Hot

    *थाना – कुसमुण्डा एवं दीपका“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कुसमुण्डा एवं दीपका पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

    10/04/2026

    *कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने ओमप्रकाश बंजारे को किया जिला बदर*

    10/04/2026

    *एग्रीस्टैक पोर्टल में फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य, योजनाओं का लाभ लेने किसानों से अपील**

    09/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Friday, April 10
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • देश – विदेश
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Home»छत्तीसगढ़»बिलासपुर में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर और गांजा सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    बिलासपुर में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर और गांजा सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

    Desh Darpan NewsBy Desh Darpan News27/02/202619 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    👉 BY DESH DARPAN NEWS 24/7 

    *बिलासपुर।** जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना सकरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर और गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 19,500 रुपये मूल्य का मादक पदार्थ एवं मोबाइल फोन जब्त किया गया है। मामले में अपराध क्रमांक 206/2026 के तहत धारा 21(ए), 22(ए), 20(ए), 27, 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक विजय चौधरी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। मुखबिर से सूचना मिली थी कि हामिद अंसारी नामक व्यक्ति आसमा सिटी, मेण्ड्रा रोड क्षेत्र में ब्राउन शुगर बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है।

    सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर हामिद अंसारी (33 वर्ष), निवासी तैयबा चौक तालापारा, थाना सिविल लाइन को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 840 मिलीग्राम ब्राउन शुगर (कीमत लगभग 3,500 रुपये) और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

    पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ईशांत सिंह मंडलोई (24 वर्ष), निवासी रामा लाइफ कॉलोनी सकरी एवं अमन तिवारी (24 वर्ष), निवासी अभिषेक नगर मंगला के माध्यम से प्रयागराज से ब्राउन शुगर व गांजा लाकर बिलासपुर में बिक्री करता था। आरोपी के मेमोरण्डम कथन के आधार पर पुलिस ने ईशांत मंडलोई के घर की तलाशी ली, जहां से 25 ग्राम गांजा (कीमत लगभग 1,000 रुपये), 4 नग चिलम एवं 2 लाइटर जब्त किए गए। हालांकि तलाशी के दौरान कोई अवैध हथियार या पिस्टल बरामद नहीं हुई।

    मौके पर मौजूद अमन तिवारी को भी अभिरक्षा में लिया गया। हामिद अंसारी और अमन तिवारी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं ईशांत सिंह मंडलोई पहले से ही अपराध क्रमांक 198/2026 के तहत आर्म्स एक्ट एवं मोटर व्हीकल एक्ट के प्रकरण में जेल में निरुद्ध है।

    पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय चौधरी, उपनिरीक्षक राजकुमार वस्त्रकार, आरक्षक पवन बंजारी, सज्जू अली, रामचंद्र कश्यप सहित थाना सकरी पुलिस स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

     

    Desh Darpan News

    देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 में शिक्षा को बढ़ावा, ₹105 करोड़ से स्कूल अधोसंरचना होगी मजबूत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 600 नए स्कूल भवनों का निर्माण

    05/04/2026

    *रायपुर के रामकृष्ण हॉस्पिटल में सेप्टिक टैंक हादसा, तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत*

    18/03/2026

    छत्तीसगढ़ विधानसभा में गरमाया माहौल: गैस आपूर्ति, सड़क निर्माण और स्वास्थ्य सुविधाओं पर तीखी बहस

    12/03/2026
    टॉप न्यूज़

    *थाना – कुसमुण्डा एवं दीपका“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कुसमुण्डा एवं दीपका पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

    10/04/2026

    *कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने ओमप्रकाश बंजारे को किया जिला बदर*

    10/04/2026

    *एग्रीस्टैक पोर्टल में फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य, योजनाओं का लाभ लेने किसानों से अपील**

    09/04/2026

    *♦️चोरी के मामले का खुलासा, 01 आरोपी गिरफ्तार, 02 विधि से संघर्षरत बालक निरुद्ध* *♦️आरोपी के कब्जे से चोरी गए समान को बरामद किया गया

    09/04/2026

    देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Facebook Instagram WhatsApp
    PRADEEP RAO
    Editor-in-Chief

    Mobile – 7828832339
    Email – deshdarpannews24@gmail.com
    Address – Mission Road, Korba, Chhattisgarh

    Udhyam Aadhar No. UDYAM-CG-10-0033173
    Important Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    © 2026 Desh Darpan News 24x7. | All Rights Reserved | Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.