DESH DARPAN NEWS 24/7
👉 REPORTED BY NARAYAN CHANDRAKAR
धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र के हाटी क्षेत्र से अचानक आ धमके दंतैल की सूचना मिलते ही वन विभाग सतर्क हो गया है और दंतैल की मौजूदगी वाले जंगल के कक्ष क्रमांक 1139 के आसपास स्थित ग्राम में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क करने का अभियान शुरू कर दिया गया है।
दंतैल हाथी ने यहां पहुंच फिलहाल बड़ा नुकसान नहीं पहुंचाया है, लेकिन इसकी संभावना बनी हुई है। उधर कटघोरा वनमंडल के जटगा रेंज में 48 हाथियों की मौजूदगी लगातार बनी हुई है। हाथियों का यह दल क्षेत्र में स्थित पहाड़ पर डेरा डाले हुए है। हाथियों को यहां का वातावरण बेहद पसंद आ गया है अतरू पहाड़ से नीचे उतरने में रूचि नहीं दिखा रहे हैं। बताया जाता है कि हाथियों को यहां पर पर्याप्त चारा व पानी मिल रहा है।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।







