DESH DARPAN NEWS 24/7 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष आलोक चंद्र ठाकुर के निर्देशानुसार तथा कोरबा जिलाध्यक्ष Gopal Modi की अनुशंसा पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामनारायण शराफ द्वारा भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, जिला कोरबा के जिला पदाधिकारियों, जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है।

जिलाध्यक्ष श्री शराफ ने जानकारी देते हुए बताया कि नई कार्यकारिणी में संगठन को मजबूत करने, किसानों की समस्याओं के समाधान एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से सक्रिय और अनुभवी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उन्होंने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए किसान हित में कार्य करेंगे तथा जिले में पार्टी की गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाएंगे।
घोषित पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों को पार्टी नेतृत्व ने शुभकामनाएं देते हुए संगठनात्मक मजबूती और किसान कल्याण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया है।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।






