Close Menu
    What's Hot

    **दर्री बीपीपी प्लांट के पास युवक का शव पेड़ से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस**

    11/04/2026

    *महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिली आर्थिक स्थिरता और सम्मान की नई पहचान*26 किश्तों से मजबूत हुआ भरोसा, योजना से बदली जीवन की दिशा

    11/04/2026

    **शोक समाचार** अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि प्रतिष्ठित नागरिक एवं पत्रकार श्री प्रमोद गुप्ता उर्फ बंटी गुप्ता जी की माताजी तथा पूर्व पार्षद राजा जी की चाची, श्रीमती शकुंतला जी का दिनांक 10 अप्रैल 2026 को आकस्मिक निधन हो गया

    11/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Saturday, April 11
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • देश – विदेश
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Home»अन्य»मुख्यमंत्री ने जीपीएम में नवीन जिला अस्पताल भवन निर्माण कार्य का किया शुभारंभ.
    अन्य

    मुख्यमंत्री ने जीपीएम में नवीन जिला अस्पताल भवन निर्माण कार्य का किया शुभारंभ.

    Desh Darpan NewsBy Desh Darpan News11/02/20260 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर, 10 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जीपीएम जिले की स्थापना की छठवीं वर्षगांठ के अवसर पर जिले को स्वास्थ्य क्षेत्र की एक बड़ी सौगात दी है। उन्होंने जिला अस्पताल के नवीन भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। नवीन जिला अस्तपाल करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा। यह अत्याधुनिक अस्पताल 100 बिस्तरयुक्त होगा। इस अस्पताल के बनने से जिले के नागरिकों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक श्री प्रणव मरपच्ची ने की।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज ही समृद्ध राज्य की नींव होता है। जीपीएम जिले में नए अस्पताल भवन का निर्माण स्वास्थ्य सुविधाओं को नई मजबूती देगा। टीबी मुक्त और बाल विवाह मुक्त पंचायतें इस बात का प्रमाण हैं कि जब शासन और समाज मिलकर काम करते हैं, तो बड़े सामाजिक बदलाव संभव होते हैं। छत्तीसगढ़ को रोगमुक्त, सुरक्षित और सशक्त बनाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में जिले की 52 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त एवं 71 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त घोषित किया। इन पंचायतों के सरपंचों को प्रशस्ति पत्र एवं महात्मा गांधी जी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि बाल विवाह मुक्त घोषित ग्राम पंचायतों में पिछले दो वर्षों में एक भी बाल विवाह के प्रकरण सामने नहीं आए हैं, वहीं टीबी मुक्त पंचायतों में दो से तीन वर्षों से कोई नया प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है। यह उपलब्धि जनजागरूकता, स्वास्थ्य विभाग और पंचायतों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है।

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को गति देने के लिए जागरूकता हेतु तीन प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में जन-जागरूकता और अधिक सशक्त हो सके। यह अभियान 10 फरवरी से शुरु होकर 25 फरवरी तक चलेगा। जिसमें लोगो को निःशुल्क रुप से फाइलेरिया उन्मूलन के लिए सामूहिक दवा सेवन कराया जाएगा। कार्यक्रम में विधायक श्री अनुज शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैंकरा, अनेक जनप्रतिनिधियों सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

    Desh Darpan News

    देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 में शिक्षा को बढ़ावा, ₹105 करोड़ से स्कूल अधोसंरचना होगी मजबूत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 600 नए स्कूल भवनों का निर्माण

    05/04/2026

    *रायपुर के रामकृष्ण हॉस्पिटल में सेप्टिक टैंक हादसा, तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत*

    18/03/2026

    छत्तीसगढ़ विधानसभा में गरमाया माहौल: गैस आपूर्ति, सड़क निर्माण और स्वास्थ्य सुविधाओं पर तीखी बहस

    12/03/2026
    टॉप न्यूज़

    **दर्री बीपीपी प्लांट के पास युवक का शव पेड़ से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस**

    11/04/2026

    *महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिली आर्थिक स्थिरता और सम्मान की नई पहचान*26 किश्तों से मजबूत हुआ भरोसा, योजना से बदली जीवन की दिशा

    11/04/2026

    **शोक समाचार** अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि प्रतिष्ठित नागरिक एवं पत्रकार श्री प्रमोद गुप्ता उर्फ बंटी गुप्ता जी की माताजी तथा पूर्व पार्षद राजा जी की चाची, श्रीमती शकुंतला जी का दिनांक 10 अप्रैल 2026 को आकस्मिक निधन हो गया

    11/04/2026

    *कोरबा वार्ड नंबर 01 मिशन रोड़ स्थित चॉइस सेंटर CSC id 618353390012 में मुफ्त e-KYC के नाम पर अवैध वसूली! महिलाओं से 50-50 रुपये लिए जा* रहे

    10/04/2026

    देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Facebook Instagram WhatsApp
    PRADEEP RAO
    Editor-in-Chief

    Mobile – 7828832339
    Email – deshdarpannews24@gmail.com
    Address – Mission Road, Korba, Chhattisgarh

    Udhyam Aadhar No. UDYAM-CG-10-0033173
    Important Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    © 2026 Desh Darpan News 24x7. | All Rights Reserved | Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.