Close Menu
    What's Hot

    *सुनसान जगह पर खड़ी बाइक पर रहती थी नजर, मास्टर चाबी से उड़ाते थे वाहन; कोरबा-रायगढ़ की 5 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद।*

    17/08/2026

    *लिंगेश्वर महादेव मंदिर के समीप बजरंग समिति तुमान ने किया प्रसाद वितरण।*

    17/08/2026

    *कोरबा की बेटी क्रिस्टिना ने बढ़ाया मान, Miss Global India का ताज जीतकर रचा इतिहास।*

    17/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Tuesday, August 18
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • देश – विदेश
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Home»BREAKING»*मिनीमाता हसदेव बांगो बांध के 9 गेट खुले, 41,080 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज।*
    BREAKING

    *मिनीमाता हसदेव बांगो बांध के 9 गेट खुले, 41,080 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज।*

    Pradeep RaoBy Pradeep Rao16/08/202659 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ✍️ जलस्तर 358.60 मीटर पर पहुंचा, पिछले 7 घंटे में 7 सेंटीमीटर की गिरावट; 92 प्रतिशत जलस्तर तक गेट खुले रहने की संभावना।

    कोरबा, 16 अगस्त 2026। मिनीमाता हसदेव बांगो बांध में लगातार बढ़ते जलभराव के बीच रविवार शाम करीब 4 बजे तक कुल 9 गेट खोले गए हैं। सभी गेटों की ओपनिंग को मिलाकर कुल 6.00 मीटर गेट खोले गए हैं। बांध से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण नदी तटवर्ती क्षेत्रों में प्रशासन की निगरानी बनी हुई है।

    जानकारी के अनुसार वर्तमान में बांध में पानी की आवक करीब 16,700 क्यूसेक है। इसके मुकाबले बांध के गेटों से लगभग 32,080 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जबकि जल विद्युत संयंत्र के माध्यम से करीब 9,000 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। इस तरह बांध से कुल लगभग 41,080 क्यूसेक पानी बाहर निकाला जा रहा है।

    93.65 प्रतिशत भरा है बांध

    वर्तमान में मिनीमाता हसदेव बांगो बांध का जलस्तर 358.60 मीटर दर्ज किया गया है, जो बांध की कुल भराव क्षमता का लगभग 93.65 प्रतिशत है। लगातार पानी छोड़े जाने के कारण जलस्तर में गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले करीब 7 घंटे में जलस्तर 7 सेंटीमीटर नीचे आया है।

    358.32 मीटर तक जलस्तर आने तक खुले रह सकते हैं गेट

    वर्तमान स्थिति के अनुसार बांध का जलस्तर घटकर करीब 358.32 मीटर (लगभग 92 प्रतिशत) तक आने तक गेट खुले रखे जाने की संभावना है। इसके बाद परिस्थितियों का आकलन करते हुए गेट बंद किए जाने की संभावना जताई गई है।

    वहीं, बांध में लगातार आ रही पानी की आवक को जल विद्युत संयंत्र के माध्यम से बाहर निकालने की व्यवस्था की जाएगी। बांध प्रबंधन द्वारा जलस्तर और पानी की आवक पर लगातार नजर रखी जा रही है।

    तटवर्ती क्षेत्रों में सतर्कता जरूरी

    बांध से वर्तमान में हजारों क्यूसेक पानी छोड़े जाने के मद्देनजर नदी एवं निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। जलस्तर, बारिश और बांध में पानी की आवक के अनुसार डिस्चार्ज की स्थिति में बदलाव संभव है।

    Pradeep Rao

    देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    *लिंगेश्वर महादेव मंदिर के समीप बजरंग समिति तुमान ने किया प्रसाद वितरण।*

    17/08/2026

    *किन्नर समाज की अध्यक्ष मालती किन्नर का निधन, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर।*

    16/08/2026

    *मंत्री के पत्र के बावजूद भिलाई बाजार के भू-विस्थापितों को रोजगार का इंतजार! कलेक्टर से मांगा गया अब तक की कार्रवाई का हिसाब।*

    10/08/2026
    टॉप न्यूज़

    *सुनसान जगह पर खड़ी बाइक पर रहती थी नजर, मास्टर चाबी से उड़ाते थे वाहन; कोरबा-रायगढ़ की 5 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद।*

    17/08/2026

    *लिंगेश्वर महादेव मंदिर के समीप बजरंग समिति तुमान ने किया प्रसाद वितरण।*

    17/08/2026

    *कोरबा की बेटी क्रिस्टिना ने बढ़ाया मान, Miss Global India का ताज जीतकर रचा इतिहास।*

    17/08/2026

    *भाजपा उरगा मण्डल अंतर्गत ग्राम पंचायत तिलकेजा के अटल चौक मे मण्डल के कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर छत्तीसगढ़ प्रदेश के निर्माता, भारत रत्न, भूतपूर्व प्रधानमंत्री, राष्ट्रऋषि स्व अटल बिहारी वाजपेयी जी को पुष्पार्चन एवं माल्यार्पण तथा दीपदान करके उन्हें नमन किया*।

    17/08/2026

    देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Facebook Instagram WhatsApp
    PRADEEP RAO
    Editor-in-Chief

    Mobile – 7828832339
    Email – deshdarpannews24@gmail.com
    Address – Mission Road, Korba, Chhattisgarh

    Udhyam Aadhar No. UDYAM-CG-10-0033173
    Important Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    © 2026 Desh Darpan News 24x7. | All Rights Reserved | Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.