✍️5 अप्रैल को ही शाम से अटल समरसता भवन तिलकेजा की साफ सफाई तथा दीपदान कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। तत्पश्चात 6 अप्रैल को प्रातः महिला मोर्चा की पदाधिकारियों के द्वारा बनाया गया रंगोली लोगों को काफी आकर्षित कर रही थी जिसमें कमल का फूल का रंगोली भी बनाया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं दीनदयाल उपाध्याय, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर माल्यार्पण कर सभी ने पुष्प अर्पित किया।
तत्पश्चात पार्टी का झंडा लगाकर कार्यकर्ताओं ने पार्टी का प्रतीक के प्रति उत्साह और आदर का भाव प्रकट किया। मंडल अध्यक्ष किशन साव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के इतिहास और विकास तथा केंद्र और राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं पर प्रकाश डाला साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से अपने पोलिंग बूथ पर जाकर बूथ अध्यक्षों का तिलक लगाकर सम्मान कर एवं उनके घर में पार्टी का झंडा लगाने हेतु आग्रह किया साथ ही कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्रदान किया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता राम मनोहर सोनी ने जन संघ से लेकर जनता पार्टी और उसके बाद भारतीय जनता पार्टी के संघर्ष और मूल्य आधारित राजनीति पर प्रकाश डाला कार्यक्रम का संचालन महामंत्री पवन कुमार ने किया तथा महावीर राजपूत जी ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर पार्टी की स्थापना दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष किशन साव तथा मंडल के पदाधिकारी पवन कुमार, संजय वैष्णव, गोवर्धन पटेल, भुवनेश्वरी कंवर, चुन्नीलाल पाटिल, भारत रंगारी, पुष्पा पटेल, मालती वैष्णव, सुकृता धीवर, प्रतिमा सोनवानी, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉक्टर संजय वैष्णव, वरिष्ठ कार्यकर्ता राम मनोहर सोनी, रामचंद्र पाटले, जोगेंद्र कौशिक, बोधन दास, राम निरंजन जायसवाल, शोभाराम कश्यप, डॉक्टर हरिओम पटेल, रामचंद्र पटेल, शांतिलाल पाटले, विजय मालवीय, दिनेश कौशिक, दुर्गा कंवर, सीताराम केंवट, रविंद्र सोनी, विपिन रंगारी, मनहरण उरांव व दिलीप कौशिक सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।






