- कोरबा, छत्तीसगढ़।
कोरबा शहर में इन दिनों अवैध रेत खनन और परिवहन का कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। हैरानी की बात यह है कि दिनदहाड़े शहर की सड़कों पर रेत से भरे ट्रैक्टर बेखौफ दौड़ते नजर आ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शहर के प्रमुख मार्गों से लेकर अंदरूनी इलाकों तक रेत से लदे ट्रैक्टर बिना नंबर प्लेट और बिना किसी वैध दस्तावेज के गुजरते हैं। इससे न केवल यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। कई स्थानों पर ओवरलोड वाहनों से सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर खनिज विभाग और यातायात विभाग इस पूरे मामले में मौन क्यों हैं? लगातार हो रहे अवैध खनन और परिवहन से यह आशंका भी जताई जा रही है कि कहीं न कहीं संबंधित विभागों की मिलीभगत से यह अवैध कारोबार संचालित तो नहीं हो रहा।
विशेषज्ञों का मानना है कि अवैध रेत खनन से नदियों के अस्तित्व पर भी खतरा मंडरा रहा है। पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ने के साथ-साथ शासन को राजस्व का भारी नुकसान भी हो रहा है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। यदि समय रहते इस पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।







