Close Menu
    What's Hot

    **दर्री बीपीपी प्लांट के पास युवक का शव पेड़ से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस**

    11/04/2026

    *महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिली आर्थिक स्थिरता और सम्मान की नई पहचान*26 किश्तों से मजबूत हुआ भरोसा, योजना से बदली जीवन की दिशा

    11/04/2026

    **शोक समाचार** अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि प्रतिष्ठित नागरिक एवं पत्रकार श्री प्रमोद गुप्ता उर्फ बंटी गुप्ता जी की माताजी तथा पूर्व पार्षद राजा जी की चाची, श्रीमती शकुंतला जी का दिनांक 10 अप्रैल 2026 को आकस्मिक निधन हो गया

    11/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Saturday, April 11
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • देश – विदेश
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Home»छत्तीसगढ़»स्मार्ट मीटर जागरूकता पखवाड़ा को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन* – अब तक 50 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने दिया डिजिटल फीडबैक.
    छत्तीसगढ़

    स्मार्ट मीटर जागरूकता पखवाड़ा को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन* – अब तक 50 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने दिया डिजिटल फीडबैक.

    Desh Darpan NewsBy Desh Darpan News17/02/20260 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

     रायपुर, 17 फरवरी 2026। स्मार्ट मीटर जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत प्रदेशभर में उपभोक्ताओं की उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिल रही है। सप्ताहभर में ही 50 हजार से अधिक बिजली उपभोक्ताओं ने मोर बिजली ऐप के माध्यम से अपना फीडबैक दर्ज कराया है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि उपभोक्ता स्मार्ट मीटर की सुविधाओं को समझ रहे हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं।

    इस अभियान में बस्तर से लेकर सरगुजा तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के बिजली उपभोक्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई है। ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में जनजागरूकता कार्यक्रमों, नुक्कड़ नाटकों, सोशल मीडिया संवाद और डिजिटल माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उपभोक्ताओं की बढ़ती सहभागिता स्मार्ट मीटरिंग प्रणाली के प्रति विश्वास और तकनीक आधारित पारदर्शी विद्युत सेवाओं की स्वीकार्यता को दर्शाती है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के अतिरिक्त महाप्रबंधक श्री उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मोर बिजली एप के माध्यम से फीडबैक दर्ज कर रहे हैं। रायपुर शहर से सर्वाधिक फीडबैक प्राप्त हुए हैं। भिलाई सिटी वेस्ट संभाग से सबसे अधिक दो हजार फीडबैक मिले हैं। जोन में बिलासपुर के बसंत विहार तथा सकरी वितरण केंद्र से सबसे अधिक फीडबैक दर्ज किए गए हैं। यह पखवाड़ा 23 फरवरी तक चलेगा।

    श्री मिश्रा ने बताया कि स्मार्ट मीटर से विद्युत आपूर्ति की निगरानी एवं प्रबंधन में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ी है। स्मार्ट मीटर के माध्यम से उपभोक्ताओं को रियल टाइम विद्युत उपभोग की जानकारी, सटीक एवं पारदर्शी बिलिंग, ओवरलोड की त्वरित पहचान तथा ऊर्जा संरक्षण की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो रही है।

    स्मार्ट मीटर पखवाड़ा के तहत उपभोक्ताओं के फीडबैक भी लिये जा रहे हैं, जिसमें काफी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं आईं हैं। डीडीनगर रायपुर की उपभोक्ता श्रीमती सुधा उपाध्याय ने फीडबैक फार्म में बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने के बाद हमारे मोबाइल में मोर बिजली एप के जरिए हर आधे घंटे के अंतराल में हो रही खपत को देख सकते हैं। इससे मुझे अपने घर में यह पता लगा कि किस समय खपत अधिक हो रही है और उसके आधार पर अनावश्यक चल रहे बिजली उपकरणों को बंद करके बिजली बिल घटाया जा सकता है।

    श्यामनगर के सोनू चंद्राकर का कहना है कि स्मार्ट मीटर पूरी तरह निःशुल्क लगाया गया है, इसके लिए किसी तरह का शुल्क नहीं देना होता। बंजारी नगर के श्री गुरुचरण साहू ने बताया कि इसे लगाने से समय पर रीडिंग का पता लग जाता है। समय पर बिजली बिल मिल जाता है। इसे लगाने में फायदा है।

    जशपुर के बाघऱकोना गांव के रोमानुस एक्का ने अपने फीडबैक में बताया कि इससे प्रतिदिन की बिजली खपत की जानकारी मिल जा रही है, जिससे बिजली की बचत करने का मौका मेरे हाथ में आ गया है। जशपुर के विकास गुप्ता बताते हैं कि उन्हें स्मार्ट मीटर अच्छा लगा। इसे लगाने में कोई परेशानी नहीं है। रीडिंग के लिए मीटर रीडर के समय पर नहीं आने की समस्या नहीं रहेगी।

    Desh Darpan News

    देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 में शिक्षा को बढ़ावा, ₹105 करोड़ से स्कूल अधोसंरचना होगी मजबूत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 600 नए स्कूल भवनों का निर्माण

    05/04/2026

    *रायपुर के रामकृष्ण हॉस्पिटल में सेप्टिक टैंक हादसा, तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत*

    18/03/2026

    छत्तीसगढ़ विधानसभा में गरमाया माहौल: गैस आपूर्ति, सड़क निर्माण और स्वास्थ्य सुविधाओं पर तीखी बहस

    12/03/2026
    टॉप न्यूज़

    **दर्री बीपीपी प्लांट के पास युवक का शव पेड़ से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस**

    11/04/2026

    *महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिली आर्थिक स्थिरता और सम्मान की नई पहचान*26 किश्तों से मजबूत हुआ भरोसा, योजना से बदली जीवन की दिशा

    11/04/2026

    **शोक समाचार** अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि प्रतिष्ठित नागरिक एवं पत्रकार श्री प्रमोद गुप्ता उर्फ बंटी गुप्ता जी की माताजी तथा पूर्व पार्षद राजा जी की चाची, श्रीमती शकुंतला जी का दिनांक 10 अप्रैल 2026 को आकस्मिक निधन हो गया

    11/04/2026

    *कोरबा वार्ड नंबर 01 मिशन रोड़ स्थित चॉइस सेंटर CSC id 618353390012 में मुफ्त e-KYC के नाम पर अवैध वसूली! महिलाओं से 50-50 रुपये लिए जा* रहे

    10/04/2026

    देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Facebook Instagram WhatsApp
    PRADEEP RAO
    Editor-in-Chief

    Mobile – 7828832339
    Email – deshdarpannews24@gmail.com
    Address – Mission Road, Korba, Chhattisgarh

    Udhyam Aadhar No. UDYAM-CG-10-0033173
    Important Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    © 2026 Desh Darpan News 24x7. | All Rights Reserved | Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.