✍️ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रामकृष्ण हॉस्पिटल के सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।
यह हादसा उस समय हुआ जब रामकृष्ण हॉस्पिटल के सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए तीन मजदूरों को अंदर उतारा गया था। टैंक के भीतर मौजूद जहरीली गैस के कारण एक-एक कर तीनों मजदूरों की तबीयत बिगड़ने लगी और वे बेहोश हो गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
मृतकों की पहचान गोविंद सेंद्रे, अनमोल मचकन और प्रशांत कुमार के रूप में हुई है। तीनों रायपुर के सिमरन सिटी ओर भाटा गांव क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
⚠️ जांच और सवाल
इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मजदूरों को बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के टैंक में उतारा गया था। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह हादसा एक बार फिर से सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गंभीर समस्या को उजागर करता है। प्रशासन द्वारा जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार कौन है।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।







