Close Menu
    What's Hot

    *कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने ओमप्रकाश बंजारे को किया जिला बदर*

    10/04/2026

    *एग्रीस्टैक पोर्टल में फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य, योजनाओं का लाभ लेने किसानों से अपील**

    09/04/2026

    *♦️चोरी के मामले का खुलासा, 01 आरोपी गिरफ्तार, 02 विधि से संघर्षरत बालक निरुद्ध* *♦️आरोपी के कब्जे से चोरी गए समान को बरामद किया गया

    09/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Friday, April 10
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • देश – विदेश
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Home»कोरबा»*जिला मेडिकल अस्पताल के कर्मचारी के साथ मारपीट करने वाले सरपंच को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
    कोरबा

    *जिला मेडिकल अस्पताल के कर्मचारी के साथ मारपीट करने वाले सरपंच को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

    Desh Darpan NewsBy Desh Darpan News07/04/202645 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ✍️ *♦️अस्पताल कर्मचारी का उपचार के दौरान हुआ मृत्यु* 

    कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

    इसी क्रम में “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस द्वारा गंभीर अपराध के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

    थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध क्रमांक 279/2026 धारा 296, 115(2), 132, 121(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है –
    दिनांक 30.03.2026 को जिला मेडिकल अस्पताल कोरबा में पोस्टमार्टम कक्ष में ड्यूटी के दौरान प्रार्थी/पीड़ित के साथ आरोपी द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए गाली-गलौज एवं मारपीट की गई। आरोपी द्वारा पीड़ित का कॉलर पकड़कर दीवार में पटक देने से उसके सिर में गंभीर चोट आई।

    घायल को उपचार हेतु जिला मेडिकल अस्पताल कोरबा में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दिनांक 06.04.2026 को उसकी मृत्यु हो गई। मर्ग कायम कर जांच में लिया गया तथा चिकित्सकों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण सिर में लगी चोट एवं पुरानी चोट से उत्पन्न जटिलताओं को बताया गया।

    विवेचना के दौरान साक्षी पाए जाने पर प्रकरण में धारा 105 बीएनएस जोड़ा गया।

    *आरोपी का नाम व पता –*
    जयवीर सिंह तंवर उर्फ राजेश, पिता श्री हीरा सिंह तंवर, उम्र 31 वर्ष, निवासी पटेलपारा, ग्राम बेंदरकोना, वार्ड क्रमांक 12, पोस्ट गोढ़ी, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा (छ.ग.)

    आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

    *कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही जारी है।*

    Desh Darpan News

    देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    *♦️चोरी के मामले का खुलासा, 01 आरोपी गिरफ्तार, 02 विधि से संघर्षरत बालक निरुद्ध* *♦️आरोपी के कब्जे से चोरी गए समान को बरामद किया गया

    09/04/2026

    *कोरबा रिच लूक स्कूल की मनमानी स्कूल में अव्यवस्था का आलम और एक ही दुकान से पुस्तक खरीदने का दबाव*।

    08/04/2026

    *ब्रेकिंग कोरबा भेल कंपनी के प्लांट दर्री में रखे लगभग 200 मीटर पावर केबल चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

    06/04/2026
    टॉप न्यूज़

    *कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने ओमप्रकाश बंजारे को किया जिला बदर*

    10/04/2026

    *एग्रीस्टैक पोर्टल में फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य, योजनाओं का लाभ लेने किसानों से अपील**

    09/04/2026

    *♦️चोरी के मामले का खुलासा, 01 आरोपी गिरफ्तार, 02 विधि से संघर्षरत बालक निरुद्ध* *♦️आरोपी के कब्जे से चोरी गए समान को बरामद किया गया

    09/04/2026

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    09/04/2026

    देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Facebook Instagram WhatsApp
    PRADEEP RAO
    Editor-in-Chief

    Mobile – 7828832339
    Email – deshdarpannews24@gmail.com
    Address – Mission Road, Korba, Chhattisgarh

    Udhyam Aadhar No. UDYAM-CG-10-0033173
    Important Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    © 2026 Desh Darpan News 24x7. | All Rights Reserved | Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.