Close Menu
    What's Hot

    *कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने ओमप्रकाश बंजारे को किया जिला बदर*

    10/04/2026

    *एग्रीस्टैक पोर्टल में फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य, योजनाओं का लाभ लेने किसानों से अपील**

    09/04/2026

    *♦️चोरी के मामले का खुलासा, 01 आरोपी गिरफ्तार, 02 विधि से संघर्षरत बालक निरुद्ध* *♦️आरोपी के कब्जे से चोरी गए समान को बरामद किया गया

    09/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Friday, April 10
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • देश – विदेश
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Home»Uncategorized»*​राशन वितरण में गबन और अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई: पटपरा उचित मूल्य दुकान का अनुबंध निरस्त, सुरक्षा राशि राजसात
    Uncategorized

    *​राशन वितरण में गबन और अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई: पटपरा उचित मूल्य दुकान का अनुबंध निरस्त, सुरक्षा राशि राजसात

    Desh Darpan NewsBy Desh Darpan News07/04/202626 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ✍️ कोरबा 07 अप्रैल 2026/
    सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी, पाली द्वारा एक बड़ी कार्रवाई की गई है। ग्राम पंचायत पटपरा स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन में गंभीर वित्तीय अनियमितता और खाद्यान्न गबन की पुष्टि होने पर संबंधित संचालक संस्था का अनुबंध तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। यह आदेश प्रशासन द्वारा राशन वितरण प्रणाली में गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध सख्त संदेश देने के उद्देश्य से जारी किया गया है।
    जांच और गबन के खुलासे के संबंध में विस्तृत विवरण देते हुए एसडीएम रोहित सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत पटपरा की उचित मूल्य दुकान, जिसका संचालन महिला जागृति स्व सहायता समूह भोड़कछार द्वारा किया जा रहा था, के विरुद्ध शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इसके पश्चात हल्का पटवारी द्वारा 30 मार्च 2026 को किए गए आकस्मिक निरीक्षण और भौतिक सत्यापन में पाया गया कि वितरण पंजी में जनवरी 2026 माह हेतु कुल 562 राशनकार्ड धारियों के हस्ताक्षर और फिंगर प्रिंट ले लिए गए थे, किंतु जमीनी हकीकत में केवल 140 से 150 कार्डधारियों को ही चावल का वितरण हुआ था। शेष कार्डधारियों को चावल, शक्कर और चना का वितरण किए बिना ही रिकॉर्ड में फर्जी वितरण दिखाया गया था।
    संस्था द्वारा कारण बताओ नोटिस के जवाब में जनवरी माह का राशन वितरित न करने की बात स्वयं स्वीकार की गई है। इस कृत्य को छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धाराओं का स्पष्ट उल्लंघन मानते हुए कठोर कार्रवाई की गई है। इसके तहत महिला जागृति स्व सहायता समूह का संचालन अनुबंध और अधिकार पत्र तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है और संस्था द्वारा जमा की गई संपूर्ण प्रतिभूति राशि को शासन के पक्ष में राजसात कर लिया गया है। ग्रामीणों को राशन प्राप्ति में कोई असुविधा न हो, इसके लिए आगामी आदेश तक उक्त दुकान का संचालन अस्थायी तौर पर ग्राम पंचायत पटपरा को आवंटित कर दिया गया है।

     

    Desh Darpan News

    देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    *एग्रीस्टैक पोर्टल में फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य, योजनाओं का लाभ लेने किसानों से अपील**

    09/04/2026

    उरगा मंडल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पार्टी का स्थापना दिवस भारतीय जनता पार्टी की 47 वीं वर्षगाँठ को उरगा मंडल के कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया

    07/04/2026

    *Braking news – दर्री कोरबा मुख्य मार्ग में सुबह सुबह अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर एक युवक की मौत, साथी घायल मार्च 31/03/2026

    31/03/2026
    टॉप न्यूज़

    *कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने ओमप्रकाश बंजारे को किया जिला बदर*

    10/04/2026

    *एग्रीस्टैक पोर्टल में फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य, योजनाओं का लाभ लेने किसानों से अपील**

    09/04/2026

    *♦️चोरी के मामले का खुलासा, 01 आरोपी गिरफ्तार, 02 विधि से संघर्षरत बालक निरुद्ध* *♦️आरोपी के कब्जे से चोरी गए समान को बरामद किया गया

    09/04/2026

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    09/04/2026

    देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Facebook Instagram WhatsApp
    PRADEEP RAO
    Editor-in-Chief

    Mobile – 7828832339
    Email – deshdarpannews24@gmail.com
    Address – Mission Road, Korba, Chhattisgarh

    Udhyam Aadhar No. UDYAM-CG-10-0033173
    Important Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    © 2026 Desh Darpan News 24x7. | All Rights Reserved | Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.