ज़िला कांग्रेस कमेटी कोरबा ने बीपीएल हितग्राही परिवारों को राशन वितरण में हो रही कथित अनियमितताओं को लेकर खाद्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस पदाधिकारियों ने शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में गंभीर गड़बड़ी और लापरवाही
ज्ञापन में बताया गया कि फरवरी माह समाप्त होने के बाद भी कई हितग्राहियों को फरवरी का राशन अब तक प्राप्त नहीं हुआ है। कांग्रेस का कहना है कि खाद्य विभाग की लापरवाही के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि जिले में कुछ संचालक एक से अधिक शासकीय राशन दुकानों का संचालन कर रहे हैं, जिससे वितरण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कई दुकानों में हितग्राहियों को एक बार में पूरा राशन नहीं दिया जाता और उन्हें बार-बार बुलाकर परेशान किया जाता है।
ज्ञापन के माध्यम से यह मांग की गई कि:
* राशन दुकानों को निर्धारित समय-सारणी के अनुसार खोला जाए।
* हितग्राहियों को एक ही बार में पूरा राशन प्रदान किया जाए।
* फरवरी माह का लंबित राशन मार्च माह के साथ एकमुश्त वितरित किया जाए।
* पूर्व की भांति राशन आबंटन की जानकारी सार्वजनिक रूप से वार्ड स्तर पर उपलब्ध कराई जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद मुकेश राठौड़, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, उप नेता प्रतिपक्ष गोपाल कुर्रे, पार्षद रवि सिंह चंदेल, कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष पालूराम साहू, पार्षद तामेश अग्रवाल सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।







