Close Menu
    What's Hot

    🌳 कोरबा वन विभाग में भ्रष्टाचार का खेल या पकड़ने का दिखावा आखिर हैं कौन इस बड़े खेल का जिम्मेदार

    10/04/2026

    *थाना – कुसमुण्डा एवं दीपका“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कुसमुण्डा एवं दीपका पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

    10/04/2026

    *कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने ओमप्रकाश बंजारे को किया जिला बदर*

    10/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Friday, April 10
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • देश – विदेश
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Home»कोरबा»नशे में धुत सत्ता का घमंड! पूर्व गृहमंत्री के बेटे का सड़क पर हंगामा, बुजुर्ग से मारपीट के बाद थाने से भी निकल गया काफिला
    कोरबा

    नशे में धुत सत्ता का घमंड! पूर्व गृहमंत्री के बेटे का सड़क पर हंगामा, बुजुर्ग से मारपीट के बाद थाने से भी निकल गया काफिला

    Desh Darpan NewsBy Desh Darpan News12/03/2026107 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा।
    कोरबा में एक बार फिर कानून और सत्ता के प्रभाव की टकराहट खुलकर सामने आ गई है। मामला पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के बेटे संदीप कंवर से जुड़ा है, जिन पर शराब के नशे में सड़क किनारे दुकान में कार घुसाने और विरोध करने पर बुजुर्ग दुकानदार से मारपीट करने का आरोप लगा है। हैरानी की बात यह रही कि मामला थाने तक पहुंचा, लेकिन वहां भी सत्ता के रसूख का ऐसा नजारा दिखा कि आरोपी कार लेकर आराम से निकल गया और पुलिस तमाशबीन बनी रही।
    घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड के पास की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक संदीप कंवर शराब के नशे में स्विफ्ट डिजायर कार चला रहे थे। इसी दौरान उनकी कार सड़क किनारे लगी एक सेवई की दुकान से जा टकराई। यह दुकान एक महिला पुलिस कांस्टेबल के पिता की बताई जा रही है। अचानक हुई इस टक्कर से दुकान को नुकसान पहुंचा और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
    दुकान संचालक बुजुर्ग अजीम कुरैशी ने जब इस मामले पर आपत्ति जताई और समझाने की कोशिश की, तो स्थिति शांत होने के बजाय और बिगड़ गई। आरोप है कि नशे में धुत संदीप कंवर ने उल्टा बुजुर्ग के साथ ही मारपीट शुरू कर दी।
    स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और संदीप कंवर को कार सहित कोतवाली थाना ले जाया गया। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। बताया जा रहा है कि थाने पहुंचने के बाद भी उनका रवैया बदस्तूर आक्रामक बना रहा। शराब के नशे में उन्होंने पुलिस अधिकारियों के सामने ही गाली-गलौच शुरू कर दी।
    इसी बीच उनके कुछ समर्थक भी थाने पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक समर्थकों ने संदीप कंवर को कार में बैठाया और थाने से लेकर निकल गए, जबकि पुलिस अधिकारी पूरे घटनाक्रम के दौरान मूकदर्शक बने रहे।
    यह घटना कई गंभीर सवाल खड़े करती है। अगर यही हरकत कोई आम नागरिक करता, तो शायद उसे उसी वक्त जेल की हवा खानी पड़ती। लेकिन जब मामला राजनीतिक रसूख से जुड़े परिवार का हो, तो कानून का चेहरा भी बदलता हुआ नजर आता है।
    कोरबा की यह घटना सिर्फ एक सड़क हादसा या विवाद नहीं है, बल्कि उस व्यवस्था पर तीखा सवाल है जो कानून के सामने सबको बराबर बताती है।
    अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई कर जनता का भरोसा कायम रख पाता है या फिर यह मामला भी सत्ता के प्रभाव की धूल में दबकर रह जाएगा।

    Desh Darpan News

    देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    *♦️चोरी के मामले का खुलासा, 01 आरोपी गिरफ्तार, 02 विधि से संघर्षरत बालक निरुद्ध* *♦️आरोपी के कब्जे से चोरी गए समान को बरामद किया गया

    09/04/2026

    *कोरबा रिच लूक स्कूल की मनमानी स्कूल में अव्यवस्था का आलम और एक ही दुकान से पुस्तक खरीदने का दबाव*।

    08/04/2026

    *जिला मेडिकल अस्पताल के कर्मचारी के साथ मारपीट करने वाले सरपंच को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

    07/04/2026
    टॉप न्यूज़

    🌳 कोरबा वन विभाग में भ्रष्टाचार का खेल या पकड़ने का दिखावा आखिर हैं कौन इस बड़े खेल का जिम्मेदार

    10/04/2026

    *थाना – कुसमुण्डा एवं दीपका“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कुसमुण्डा एवं दीपका पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

    10/04/2026

    *कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने ओमप्रकाश बंजारे को किया जिला बदर*

    10/04/2026

    *एग्रीस्टैक पोर्टल में फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य, योजनाओं का लाभ लेने किसानों से अपील**

    09/04/2026

    देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Facebook Instagram WhatsApp
    PRADEEP RAO
    Editor-in-Chief

    Mobile – 7828832339
    Email – deshdarpannews24@gmail.com
    Address – Mission Road, Korba, Chhattisgarh

    Udhyam Aadhar No. UDYAM-CG-10-0033173
    Important Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    © 2026 Desh Darpan News 24x7. | All Rights Reserved | Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.