✍️ रिपोर्टर अजय वस्त्रकार
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य महिला सम्मान समारोह एवं होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन प.मुकुटधर साहित्यिक भवन में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान के साथ की गई।
इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को विभिन्न श्रेणियों में अध्यक्ष श्रीमती शकुन गुरुंग द्वारा सम्मानित किया गया, जिनमें नारी शक्ति सम्मान, कर्मठ सम्मान, समाज सेवा सम्मान, वरिष्ठ सम्मान एवं प्रेरणा सम्मान प्रमुख रहे।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा गायन प्रस्तुति, अपने जीवन के अनुभव साझा,महिला सशक्तिकरण पर वक्तव्य प्रस्तुत किए गए ।जिससे उपस्थित महिलाओं में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार हुआ।
कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने आपसी सौहार्द और उत्साह के साथ होली मिलन समारोह मनाया। रंग, गुलाल और मिठाइयों के साथ कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के वातावरण में हुआ।सांस्कृतिक सचिव श्रीमती माया थापा के गाने ने भी महिलाओं का जोरदार मनोरंजन किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही और सभी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए आयोजक श्रीमती ललिता सिंह,सचिव को धन्यवाद दिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती कलावती गुरुंग का विशेष योगदान रहा।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।







