BY DESH DARPAN NEWS 24/7
कोरबा : राशन दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण और वितरण की लचर व्यवस्था को लेकर कलेक्टर श्री दुदावत हुए सख्त,खाद्यान्न का गबन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने , राशन दुकानों में भंडारण-वितरण की समीक्षा करने एसडीएम को दिए निर्देश…
0 तेंदूपत्ता संग्रहण हेतु आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने वन विभाग को दिए निर्देश, पीएमश्री विद्यालयों की उपलब्ध सुविधाओं का मूल्यांकन कर गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश
कोरबा । कलेक्टर कुणाल दुदावत ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की। उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाने के निर्देश दिए और टीएल के लंबित प्रकरणों को निराकरण कर जानकारी प्रस्तुत करने कहा। बैठक में कलेक्टर ने शासकीय उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण न होने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए खाद्य विभाग-नॉन को निर्देशित किया कि राशन दुकानों में भंडारण समय पर होने के साथ हितग्राहियों को खाद्यान्न प्राथमिकता से वितरित हो।
कलेक्टर ने सभी एसडीएम को खाद्य निरीक्षकों की बैठक लेकर समीक्षा करने और खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राशन दुकान में खाद्यान्न का गबन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश भी दिए।
समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री दुदावत ने जिले के सभी पीएमश्री विद्यालयों में नियुक्त नोडल अधिकारियों को विद्यालय का भ्रमण कर उपलब्ध सुविधाओं का मूल्यांकन करने और आवश्यकताओं की सूची तैयार कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को पीएमश्री विद्यालय में गुणवत्ता सुधार के साथ उत्कृष्ट विद्यालय बनाने की दिशा में योजना बनाने के निर्देश दिए।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।







