Close Menu
    What's Hot

    *थाना – कुसमुण्डा एवं दीपका“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कुसमुण्डा एवं दीपका पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

    10/04/2026

    *कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने ओमप्रकाश बंजारे को किया जिला बदर*

    10/04/2026

    *एग्रीस्टैक पोर्टल में फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य, योजनाओं का लाभ लेने किसानों से अपील**

    09/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Friday, April 10
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • देश – विदेश
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Home»Uncategorized»*एग्रीस्टैक पोर्टल में फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य, योजनाओं का लाभ लेने किसानों से अपील**
    Uncategorized

    *एग्रीस्टैक पोर्टल में फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य, योजनाओं का लाभ लेने किसानों से अपील**

    Desh Darpan NewsBy Desh Darpan News09/04/202612 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ✍️ **कोरबा।** कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा वर्ष 2024 में शुरू की गई डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन योजना के अंतर्गत एग्रीस्टैक प्रोजेक्ट को लागू किया जा रहा है। इस परियोजना के माध्यम से देशभर के किसानों की भूमि का डिजिटलीकरण किया जा रहा है।

    योजना के तहत प्रत्येक खसरे के लिए फार्म आईडी तथा प्रत्येक किसान के सभी खसरों को मिलाकर 11 अंकों का यूनिक फार्मर आईडी तैयार किया जाना अनिवार्य किया गया है। इससे किसानों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ आसानी और पारदर्शिता के साथ मिल सकेगा।

    किसान एग्रीस्टैक पोर्टल पर स्वयं पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अलावा वे सहकारी समितियों के एग्रीस्टैक लॉगिन या नजदीकी लोक सेवा केंद्र (CSC) के माध्यम से भी खसरा जोड़ सकते हैं। पंजीकरण के लिए ऋण पुस्तिका या बी-1, आधार कार्ड तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर आवश्यक है।

    एग्रीस्टैक पोर्टल में फार्मर आईडी बनवाना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और किसान क्रेडिट कार्ड जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ निरंतर प्राप्त करने के लिए जरूरी है।

    किसानों में जागरूकता बढ़ाने के लिए कोटवारों द्वारा मुनादी कराई जा रही है। साथ ही ग्राम पंचायतों और सहकारी समितियों में लंबित किसानों की सूची चस्पा की जा रही है। कृषक मित्रों के माध्यम से घर-घर जाकर जानकारी भी दी जा रही है।

    कृषि एवं राजस्व विभाग के मैदानी अमले और सीएससी संचालकों के सहयोग से राजस्व पखवाड़ा के तहत विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां किसानों को एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीकरण की सुविधा दी जा रही है।

    जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के कई पात्र लाभार्थियों की अब तक फार्मर आईडी नहीं बन सकी है। ऐसे में सभी पात्र किसानों से अपील की गई है कि वे शिविरों में पहुंचकर जल्द से जल्द अपनी फार्मर आईडी बनवाएं, ताकि योजनाओं का लाभ बिना रुकावट मिलता रहे।

    किसान अपने नजदीकी लोक सेवा केंद्र, सहकारी समिति या कृषि विभाग के मैदानी अमले से संपर्क कर पंजीकरण सुनिश्चित कर सकते हैं।

     

    Desh Darpan News

    देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    *​राशन वितरण में गबन और अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई: पटपरा उचित मूल्य दुकान का अनुबंध निरस्त, सुरक्षा राशि राजसात

    07/04/2026

    उरगा मंडल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पार्टी का स्थापना दिवस भारतीय जनता पार्टी की 47 वीं वर्षगाँठ को उरगा मंडल के कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया

    07/04/2026

    *Braking news – दर्री कोरबा मुख्य मार्ग में सुबह सुबह अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर एक युवक की मौत, साथी घायल मार्च 31/03/2026

    31/03/2026
    टॉप न्यूज़

    *थाना – कुसमुण्डा एवं दीपका“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कुसमुण्डा एवं दीपका पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

    10/04/2026

    *कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने ओमप्रकाश बंजारे को किया जिला बदर*

    10/04/2026

    *एग्रीस्टैक पोर्टल में फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य, योजनाओं का लाभ लेने किसानों से अपील**

    09/04/2026

    *♦️चोरी के मामले का खुलासा, 01 आरोपी गिरफ्तार, 02 विधि से संघर्षरत बालक निरुद्ध* *♦️आरोपी के कब्जे से चोरी गए समान को बरामद किया गया

    09/04/2026

    देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Facebook Instagram WhatsApp
    PRADEEP RAO
    Editor-in-Chief

    Mobile – 7828832339
    Email – deshdarpannews24@gmail.com
    Address – Mission Road, Korba, Chhattisgarh

    Udhyam Aadhar No. UDYAM-CG-10-0033173
    Important Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    © 2026 Desh Darpan News 24x7. | All Rights Reserved | Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.