✍️कोरबा जिले के अंतर्गत दर्री क्षेत्र स्थित बीपीपी प्लांट की बाउंड्री वॉल के पास एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका हुआ मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अरुण निषाद पिता स्वर्गीय किशोर के रूप में हुई है, जो दर्री फर्टिलाइजर बस्ती का निवासी था। बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था, जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
स्थानीय लोगों ने सुबह पेड़ पर शव लटका देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मामला आत्महत्या का है या फिर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं, आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों का पता लगाया जा सके।
इस घटना के बाद क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।






