DESH DARPAN NEWS 24/7 कोरबा (छत्तीसगढ़), 2026: नगर निगम कोरबा ने बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम क्षेत्र के दर्री केंदईखार इलाके में बड़े भूभाग पर किए गए निर्माण को अवैध मानते हुए प्रशासन ने बुलडोजर चलाया।
मौके पर कटघोरा एसडीएम दलबल के साथ पहुंचे और जेसीबी व पोकलेन मशीनों की मदद से तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू करवाई। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी तैनात किया गया है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
बताया जा रहा है कि संबंधित भूखंड पर लंबे समय से बेजा कब्जा कर निर्माण कार्य किया गया था। प्रशासन का कहना है कि पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद यह सख्त कदम उठाया गया।
हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने प्रशासन पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में अन्य जगहों पर भी अतिक्रमण है, लेकिन वहां कार्रवाई नहीं की जा रही है।
कार्रवाई के दौरान इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।






