ब्रेकिंग

**कोरबा/सक्ती (छत्तीसगढ़):** जिले के सक्ती क्षेत्र में कथित झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से एक 9 वर्षीय बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला सक्ती अंतर्गत ग्राम हसौद निवासी **करूण यादव (09 वर्ष)** पिता रामरतन यादव को अचानक अस्वस्थता महसूस होने लगी। परिजन उसे रात करीब **10:30 बजे** पड़ोस में रहने वाले कथित झोलाछाप डॉक्टर **मोहन लाल रात्रे** (जाति सतनामी) के पास इलाज के लिए लेकर पहुंचे।
बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने बिना किसी जांच के बच्चे को **एसीलॉक-150 एमजी** की गोली दे दी। दवा लेने के बाद रातभर में बच्चे की तबीयत और बिगड़ती चली गई। सुबह हालत ज्यादा गंभीर होने पर परिजन उसे **महामाया अस्पताल हसौद** लेकर पहुंचे।
अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्चे की नाजुक हालत को देखते हुए इलाज करने में असमर्थता जताई। इसके बाद परिजन बच्चे को **पेंड्रावन, सरसींवा ब्लॉक** लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे **मृत घोषित कर दिया**।
*कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश**
घटना की जानकारी मिलते ही **कलेक्टर सक्ती** ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल **मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) जिला सक्ती** को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने कहा है कि जांच में यदि लापरवाही या अवैध चिकित्सा करने की पुष्टि होती है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।







