👉 ब्रेकिंग न्यूज़ .
* *मामले में 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया*
* *नशीली कैप्सूल कुल 880 नग कीमती 8200 रू बरामद*
* *पूर्व में 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है न्यायिक रिमांड पर*
*मामले का विवरण* इस प्रकार है कि दिनाक 10.02.26 को मुखबिर सूचना मिला कि दो व्यक्ति काले रंग के पल्सर मोटर सायकल में कोरबा तरफ से कोसमंदा गांव की तरफ आ रहे है और अपने कब्जे मे भारी मात्रा मे नशीली कैप्सूल रखे है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया कोसमंदा रोड पहुचकर घेराबंदी किये जहां पल्सर मोटर सायकल मे दो लोग आते दिखे जिन्हे रूकवाकर पूछताछ किया गया जो अपना नाम रामकिशोर कश्यप एवं पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम प्रदीप पटेल बताया जिनके कब्जे से कुल 469 स्ट्रीप में प्रत्येक स्ट्रीप में 08 नग कुल 3752 नग कैप्सूल कीमती 34813 रूपये तथा घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर सायकल क्र CG 11 BM 2797 एवं 02 नग मोबाईल व नगदी रकम 200 रू को जप्त कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
*पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन में मामले में थाना चम्पा पुलिस द्वारा *End to ent* के तहत विवेचना की जा रही थी इसी क्रम में आरोपी प्रकाश चौहान एवं सुनील विश्वकर्मा उर्फ शिबू जिला कोरबा को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
*गिरफ्तार आरोपी*
*01.* प्रकाश चौहान पिता सहारन चौहान उम्र 32 वर्ष निवासी जेपी कॉलोनी रामनगर कोरबा
*02* सुनील विश्वकर्मा उर्फ शिबू पिता महेंद्र विश्वकर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी रामसागर पारा वार्ड नंबर 2 कोरबा थाना कोतवाली जिला कोरबा
*उक्त कार्यवाही* मे थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, asi विवेक सिंह सायबर सेल, asi भुनेश्वर राठौर, आरक्षक मुद्रिका दुबे एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।







