Author: Desh Darpan News
देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण। यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले। हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।
✍️• थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। घटना का विवरण : • दिनांक 22.03.2026 की रात्रि लगभग 09:30 बजे से 10:00 बजे के बीच घंटाघर चौक स्थित एटीट्यूड मेन्स वेयर दुकान के सामने विवाद की घटना हुई। • घटना के दौरान आपसी कहासुनी के बाद शुभम साहू एवं बालाजी यादव के बीच विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट एवं झगड़ा होने लगा। • विवाद के कारण मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई तथा क्षेत्र…
✍️कोरबा – नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र अंतर्गत बुधवारी बाई पास रोड पर स्थित अंजनीकुंज में आज प्रदेश के उद्योग ,वाणिज्य ,श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत की अध्यक्षता में नवनिर्मित डोम का लोकार्पण उनके हाथों किया गया। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्र 28 बुधवारी बाईपास स्थित अंजनीकुंज श्रीवास नाई समाज भवन परिसर में 30 लाख रुपए की लागत से डोम शेड का निर्माण कराया गया है, जिसे आज जनसेवा में समर्पित किया गया । उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजू…
✍️ **कोरबा, 21 मार्च:** जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस संचालित एक डिस्ट्रीब्यूटर को सील कर दिया। इसके साथ ही टीम ने शहर की दो पानी फैक्ट्रियों का निरीक्षण कर वहां से पेयजल के सैंपल जांच के लिए एकत्र किए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने दादर क्षेत्र स्थित सुनीता बेवरेजेस और रजगामार रोड स्थित ममता इंडस्ट्रीज का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों फैक्ट्रियों के लाइसेंस वैध पाए गए। हालांकि, गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तैयार पेयजल के नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं। **डिस्ट्रीब्यूटर में मिली…
✍️पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सतत कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिविल लाइन रामपुर क्षेत्रांतर्गत दिनांक 19.03.2026 को दोपहर लगभग 03:30 बजे से 04:00 बजे के मध्य घंटाघर ओपन थियेटर मैदान में कुछ वाहन चालकों द्वारा लापरवाहीपूर्वक एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त कृत्य से वहां उपस्थित आम नागरिकों के लिए दुर्घटना की स्थिति निर्मित हो रही थी। प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध क्रमांक 236/2026 धारा 281, 3(5)…
✍️ कोरबा, 20 मार्च 2026/ कलेक्टर कुणाल दुदावत के सख्त निर्देशों के बाद जिला प्रशासन ने आज अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ जिलेभर में एक बड़ी, तीव्र और समन्वित कार्रवाई को अंजाम दिया। राजस्व विभाग की विभिन्न टीमों ने एक ही दिन में 26 ट्रैक्टर और 1 जेसीबी को ज़ब्त कर स्पष्ट संदेश दिया गया है कि अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोरबा एसडीएम सरोज महिलांगे के नेतृत्व में तहसीलदार बरपाली सत्यपाल राय और राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम चिचोली में छापेमारी की। इस कार्रवाई में अवैध रेत परिवहन…
✍️ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रामकृष्ण हॉस्पिटल के सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब रामकृष्ण हॉस्पिटल के सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए तीन मजदूरों को अंदर उतारा गया था। टैंक के भीतर मौजूद जहरीली गैस के कारण एक-एक कर तीनों मजदूरों की तबीयत बिगड़ने लगी और वे बेहोश हो गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान गोविंद सेंद्रे, अनमोल मचकन और प्रशांत कुमार के रूप में हुई है। तीनों रायपुर के सिमरन…
✍️ कोरबा, 17 मार्च 2026/ मछली पालन विभाग द्वारा कोरबा जिले के प्रगतिशील मत्स्य कृषकों को राज्य के बाहर अध्ययन भ्रमण पर भेजा गया था। हितग्राही किसान भुवनेश्वर तथा कौशल्या गंगा में स्थित प्रशिक्षण केंद्रों में पहुँचे, जहाँ उन्होंने उन्नत एवं वैज्ञानिक मछली पालन तकनीकों की जानकारी हासिल की। भ्रमण से लौटने के बाद आज कृषकों ने कलेक्टर कुणाल दुदावत से मुलाकात की। कलेक्टर ने किसानों से प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई विधियों पर चर्चा की और कहा कि आधुनिक तकनीकों को अपनाकर न केवल उत्पादन बढ़ाया जा सकता है, बल्कि आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि की जा सकती है।…
✍️ करतला ब्लॉक के ग्राम पंचायत लिमडीह में आई लिफ्ट प्रोजेक्ट के तहत एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके गांव में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा, ताकि उन्हें गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दूर न जाना पड़े। शिविर में टीबी, कैंसर सहित अन्य कई प्रकार की बीमारियों की जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई। जिला अस्पताल से आई विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक परामर्श के साथ दवाइयां भी प्रदान की गईं। इस दौरान शिविर की…
बिलासपुर। होली के पावन पर्व के अवसर पर **प्रेस रिपोर्टर क्लब** के तत्वावधान में शहर में भव्य **होली मिलन समारोह** का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के पत्रकार, समाजसेवी, शिक्षाविद, जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य होली जैसे पावन पर्व के माध्यम से समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सद्भाव की भावना को मजबूत करना था। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक तरीके से रंग-गुलाल के साथ हुई। उपस्थित अतिथियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। पूरे कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने…
👉 ब्रेकिंग कोरबा छत्तीसगढ़ ✍️ * *खबरों का जोरदार असर* कोरबा। शहर में अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ प्रकाशित हो रही खबरों का आखिरकार बड़ा असर देखने को मिला है। बीते दिनों तक अवैध कबाड़ियों के हौसले बुलंद थे, लेकिन मीडिया द्वारा लगातार इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया और तीन अलग-अलग स्थानों पर संचालित अवैध कबाड़ यार्डों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने राताखार, रामनगर और कोरकोमा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए बिना अनुमति संचालित कबाड़ ठिकानों को हटाया। कार्रवाई के दौरान अवैध ढांचों…
