Author: Desh Darpan News
देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण। यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले। हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के प्रस्तावित कार्यक्रम ‘बिस्मिल की महफ़िल’ को लेकर चल रहा सस्पेंस अब खत्म हो गया है। ताजा अपडेट के अनुसार, सनी लियोनी का रायपुर दौरा रद्द कर दिया गया है। लगातार बढ़ते विवाद और हिंदूवादी संगठनों के कड़े विरोध के बीच आयोजकों ने कार्यक्रम से सनी लियोनी की उपस्थिति को वापस ले लिया है। पुलिस प्रशासन ने नहीं दी अनुमति इस मामले में पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की ओर से बड़ा बयान सामने आया है। एडिशनल डीसीपी (मध्य) ने स्पष्ट किया है कि 22 फरवरी को प्रस्तावित इस बड़े आयोजन के…
T20 World Cup , नई दिल्ली — क्रिकेट के मैदान पर जब भी भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होती हैं, तो रोमांच चरम पर होता है। लेकिन टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 2007 का वो मुकाबला आज भी प्रशंसकों के जेहन में ताजा है, जहां जीत-हार का फैसला चौकों-छक्कों से नहीं बल्कि बॉल आउट (Bowl-out) के जरिए हुआ था। डरबन के मैदान पर खेले गए इस मैच ने क्रिकेट जगत को एक नया अनुभव दिया था। DGCA Action Against Air India : टाटा की एअर इंडिया पर DGCA का हंटर सुरक्षा में सेंध लगाने पर लगा 1 करोड़…
CG Naxalite News , सुकमा — बस्तर के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के पूवर्ती गांव में शनिवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब ग्रामीणों ने भारी संख्या में पहुंचे बाहरी नक्सल समर्थकों का कड़ा विरोध किया। जानकारी के अनुसार, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से आए लगभग 70-80 कथित माओवादी समर्थक गांव के श्मशान घाट पहुंचे थे। ये लोग नक्सली कमांडर हिड़मा और उसकी पत्नी राजे के चिता स्थल पर कुछ क्रियाकर्म करने की कोशिश कर रहे थे, जिसका ग्रामीणों ने सामूहिक विरोध किया और उन्हें गांव से खदेड़ दिया। Unique temple in CG : रहस्यमयी मंदिर, जहां पूरी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज वेलेंटाइन डे के मौके पर प्यार के इजहार की जगह तकरार और मारपीट की तस्वीरें सामने आईं। शहर के एक प्रमुख इलाके में स्कूल ड्रेस पहने छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। विवाद की वजह एक ‘छात्रा’ (गर्लफ्रेंड) को लेकर आपसी रंजिश बताई जा रही है। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि सड़क रणक्षेत्र में तब्दील हो गई और छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई। छेड़छाड़ के बाद भड़का गुस्सा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब एक गुट के लड़के ने दूसरे गुट के लड़के की कथित गर्लफ्रेंड…
DGCA Action Against Air India , नई दिल्ली — विमानन नियामक DGCA ने टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअर इंडिया पर सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के लिए 1.10 लाख डॉलर (लगभग 1 करोड़ रुपये) का भारी जुर्माना लगाया है। नियामक ने पाया कि एयरलाइन ने अपने एक एयरबस विमान को वैध ‘एयरवर्थनेस रिव्यू सर्टिफिकेट’ (Airworthiness Review Certificate) के बिना ही आठ बार उड़ान भरने की अनुमति दी। यह सर्टिफिकेट विमान की उड़ान योग्यता और तकनीकी फिटनेस का आधिकारिक प्रमाण होता है, जिसके बिना उड़ान भरना यात्रियों की सुरक्षा के साथ बड़ा खिलवाड़ माना जाता है। Unique temple in CG :…
डिब्रूगढ़/गुवाहाटी। पूर्वोत्तर भारत की सामरिक सुरक्षा और विकास के इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम दौरे के दौरान डिब्रूगढ़ के पास मोरन बाईपास (NH-37) पर बनी इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) पर उतरकर चीन और पड़ोसी देशों को सीधा संदेश दिया। यह पूर्वोत्तर का पहला ऐसा ‘हाईवे रनवे’ है, जो युद्ध या आपात स्थिति में लड़ाकू विमानों के ऑपरेशन के लिए तैयार किया गया है। सामरिक शक्ति का प्रदर्शन: हाईवे पर लैंडिंग और एयर-शो प्रधानमंत्री का C-130J सुपर हर्कुलिस विमान किसी एयरपोर्ट पर नहीं, बल्कि सीधे नेशनल हाईवे की स्ट्रिप पर उतरा। उनके…
Unique temple in CG बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में आस्था और मान्यताओं की दुनिया जितनी रहस्यमयी है, उतनी ही अनोखी भी। इसी अनोखेपन की एक खास मिसाल है मुकड़ी मावली माता मंदिर, जहां देवी को ‘प्रेम को मिलाने वाली माता’ के रूप में पूजा जाता है। यहां की परंपराएं सामान्य मंदिरों से बिल्कुल अलग हैं, जिस कारण यह मंदिर लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। यह मंदिर दंतेवाड़ा जिला में छिंदनार से बारसूर जाने वाले मुख्य मार्ग से करीब 100 मीटर अंदर स्थित है। मान्यता है कि मुकड़ी मावली माता के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई…
Valentine Day Security 2026 , दुर्ग — वैलेंटाइन डे के अवसर पर जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुर्ग पुलिस ने चक्रव्यूह तैयार कर लिया है। शनिवार को शहर के पार्कों, मॉल और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंगियों से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल सड़कों पर उतरा है। पुलिस का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकना है। CG BREAKING : ट्रक-वाहन भिड़ंत में 4 CRPF जवानों की मौत, एक की हालत नाजुक अफसरों की फौज और पेट्रोलिंग का प्लान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के लिए 33 विशेष…
Shani Pradosh 2026 , नई दिल्ली — राजधानी दिल्ली सहित देश भर में आज शनि प्रदोष व्रत श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। फाल्गुन मास की त्रयोदशी तिथि शनिवार को होने से यह विशेष संयोग बना है। आज सुबह से ही चांदनी चौक के नीलकंठ महादेव और कनाट प्लेस के प्राचीन शिव मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लगी हैं। धार्मिक मान्यता है कि आज के दिन व्रत रखने और प्रदोष काल में पूजा करने से पुराने रोगों और शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिलती है। CG BREAKING : ट्रक-वाहन भिड़ंत में 4 CRPF जवानों की मौत, एक की…
CG Crime News , जगदलपुर (बस्तर) — शहर के व्यस्त इलाके इंदिरा स्टेडियम के पास शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खड़ी कार के भीतर एक सरकारी अधिकारी का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान शोभा राम देहारी के रूप में हुई है, जो जगदलपुर की वृंदावन कॉलोनी के निवासी थे। वह छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (CGMSC) के नियानार कार्यालय में एसडीओ (SDO) के पद पर पदस्थ थे। ED Coal Scam : कोयला घोटाले में ED का 100 करोड़ का प्रहार शाकंभरी ग्रुप और गगन फेरोटेक की संपत्तियां जब्त कार के भीतर मिला शव, इलाके में दहशत…
