Author: Desh Darpan News

देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण। यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले। हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

CG Weather Update : रायपुर — छत्तीसगढ़ की राजधानी में ठंड की विदाई के साथ ही अब भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। रायपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब 2 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, शुष्क हवाओं और आसमान साफ होने के कारण दिन की तपिश तेजी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों में रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां दोपहर में तेज धूप के कारण लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। CG NEWS : अमृतधारा महोत्सव में हंगामा, जनप्रतिनिधियों की नाराजगी से…

Read More

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बीते कुछ दिन हादसों और अनहोनी के नाम रहे। मोहनभाठा क्षेत्र में जहाँ एक जंगली सूअर के हमले ने एक प्रगतिशील किसान की जान ले ली, वहीं एक अन्य दुखद घटना में जनपद सदस्य की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इन घटनाओं से इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। खेत में टहल रहे किसान पर जंगली सूअर का प्राणघातक हमला मोहनभाठा इलाके में जंगली सूअरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। जानकारी के अनुसार, मृतक किसान प्रदीप गुप्ता अपने फार्म हाउस में टहल रहे थे, तभी अचानक एक…

Read More

PM Modi , नई दिल्ली — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में काम करने के अपने नजरिए को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। 15 फरवरी को दिए एक विशेष साक्षात्कार में पीएम मोदी ने कहा कि वे अपने स्वभाव से कभी भी पूरी तरह संतुष्ट नहीं होते। उनके अनुसार, देश के लिए और अधिक हासिल करने की यह ‘रचनात्मक बेचैनी’ (Constructive Restlessness) ही उन्हें लगातार बेहतर करने के लिए प्रेरित करती है। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि जब आप जनता की सेवा में होते हैं, तो संतुष्ट होकर बैठ जाना प्रगति को रोक सकता है। 16 February…

Read More

CG NEWS :  मनेन्द्रगढ़। अमृतधारा महोत्सव के दौरान शुक्रवार को उस समय अप्रत्याशित स्थिति बन गई, जब नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव और उनके पति व विधायक प्रतिनिधि सरजू यादव नाराज होकर कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल गए। इस घटना के बाद कुछ देर के लिए कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महोत्सव में जनप्रतिनिधियों और अतिथियों की उपस्थिति में मंचीय कार्यक्रम जारी था। इसी दौरान मंच से विधायक प्रतिनिधि सरजू यादव का नाम पुकारा गया, लेकिन नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव का नाम नहीं लिया गया। बताया जा रहा है कि नाम पुकारे…

Read More

Horoscope मेष राशि– पिता का साथ होगा. व्यावसायिक सफलता मिलेगी. कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी. राजनीतिक लाभ होगा. प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा रहेगा. वृषभ राशि– यात्रा का योग बनेगा. भाग्य साथ देगा. धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे. प्रेम, संतान, व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा है. बजरंगबली को प्रणाम करना, उन्हें लाल वस्तु अर्पित करना शुभ होगा. मिथुन राशि- आज आपको बचकर पार करें. परिस्थितियां प्रतिकूल हैं. कोई रिस्क न लें. स्वास्थ्य पर ध्यान दें. प्रेम, संतान की स्थिति लगभग ठीक है. व्यापार ठीक-ठाक रहेगा. वाहन धीरे चलाएं. नीली वस्तु को पास रखना शुभ होगा. कर्क राशि– जीवन आनंददायक गुजरेगा. स्वास्थ्य में सुधार होगा. प्रेम, संतान का भरपूर…

Read More

रायपुर 15 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धर्म नगरी राजिम में आयोजित राजिम कुंभ कल्प 2026 के भव्य समापन अवसर पर सर्वप्रथम प्राचीन एवं ऐतिहासिक राजीव लोचन मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। भगवान श्री राजीव लोचन के श्रीचरणों में नमन करते हुए उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि यह पावन तीर्थ हमारी सनातन आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का जीवंत प्रतीक है। इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री साय ने त्रिवेणी संगम के मध्य स्थित कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने…

Read More

रायपुर 15 फरवरी 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि पिछले वर्ष आज ही के दिन राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों में प्राप्त ऐतिहासिक जनादेश जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है। यह परिणाम सुशासन, पारदर्शिता और विकास के प्रति जनता की स्पष्ट आस्था की अभिव्यक्ति है। मुख्यमंत्री श्री साय आज रायगढ़ प्रवास के दौरान महापौर श्री जीवर्धन चौहान से भेंट कर एक वर्ष पूर्व इसी तिथि को मिले जनादेश को स्मरण कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक साधारण चाय विक्रेता से महापौर तक की श्री चौहान की यात्रा लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति और…

Read More

रायपुर, 15 फरवरी 2026/ महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ रायगढ़ प्रवास के दौरान देर रात एक बजे ग्राम कोसमनारा स्थित श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचे। उन्होंने भगवान भोलेनाथ एवं श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश वासियों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने जिला खनिज न्यास मद के अंतर्गत 1 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास…

Read More

रायपुर, छत्तीसगढ़ | टी20 वर्ल्ड कप में आज होने वाले भारत-पाकिस्तान के हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले रायपुर पुलिस ने एक बड़े ऑनलाइन सट्टा रैकेट को नेस्तनाबूद कर दिया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के पॉश इलाके में दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 50 लाख रुपये से अधिक का कैश और करोड़ों के सट्टे का हिसाब-किताब बरामद हुआ है। करोड़ों का दांव और लग्जरी कार में ‘कंट्रोल रूम’ पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर में एक सक्रिय गिरोह ऑनलाइन एप्स और मास्टर आईडी…

Read More

LIVE : कोलंबो, श्रीलंका | टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला आज कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान के कप्तान आगा सलमान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनके इस फैसले को खुद उन्होंने ही पहले ओवर में सही साबित कर दिखाया। अभिषेक शर्मा का ‘डक’: पाकिस्तान को मिली ड्रीम शुरुआत टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत करने आए अभिषेक शर्मा और ईशान किशन। पाकिस्तान के कप्तान आगा सलमान ने खुद पहला ओवर फेंकने का रिस्क लिया और अपनी फिरकी के जाल में अभिषेक को फंसा लिया। Anganwadi E-Bharti…

Read More