Author: Desh Darpan News
देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण। यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले। हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने अचल संपत्तियों की खरीद-बिक्री को लेकर आम जनता को बड़ी राहत दी है। राज्य शासन के निर्देश पर केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड ने प्रदेश के 11 जिलों की संशोधित गाइडलाइन दरों (Revised Guideline Rates) को अपनी अंतिम मंजूरी दे दी है। ये नई दरें 18 फरवरी 2026 से पूरे प्रदेश में प्रभावी हो गई हैं। आम जनता की आपत्तियों के बाद हुआ संशोधन बता दें कि 20 नवंबर 2025 को लागू हुई पुरानी गाइडलाइन दरों को लेकर प्रदेश भर में विसंगतियों की शिकायतें आ रही थीं। कई इलाकों में सरकारी दरें बाजार मूल्य से काफी ज्यादा हो…
मुंबई/नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान की सेहत में अब तेजी से सुधार हो रहा है। मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती सलीम खान को लेकर चल रही तमाम चिंताओं के बीच डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि उनकी हालत अब स्थिर है और वे उपचार का सकारात्मक जवाब दे रहे हैं। क्या था मामला और क्या है ताजा अपडेट? मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे सलीम खान को अचानक ब्लड प्रेशर (High BP) बढ़ने के कारण अस्पताल लाया गया था। जांच में सामने आया कि उन्हें ‘मिनिमल ब्रेन हैमरेज’ (मस्तिष्क में हल्का रक्तस्राव) हुआ था। वेंटिलेटर का…
रायपुर, 18 फरवरी 2026// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा” का शुभारंभ किया। उन्होंने धार्मिक विधि-विधान के साथ पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर पावन गिरौदपुरी धाम के लिए रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पवित्र जैतखाम की पूजा-अर्चना कर गुरु घासीदास बाबा का पुण्य स्मरण किया तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं और सामाजिक बंधुओं से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि गुरु घासीदास बाबा का “मनखे-मनखे एक समान” का संदेश संपूर्ण मानव समाज…
रायपुर, 18 फरवरी 2026/ ग्रामीण विकास और जल संरक्षण एक-दूसरे से गहरे जुड़े हुए हैं, जो सतत आजीविका, बेहतर स्वास्थ्य और कृषि उत्पादकता के लिए अनिवार्य हैं। वर्षा जल संचयन, तालाब गहरीकरण, और जल शक्ति अभियान जैसी पहल भू-जल स्तर में सुधार और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए आवश्यक हैं। शक्तिगत कूप के निर्माण ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी विकास को बढ़ावा दे रहे हैं। ग्रामीण विकास और जल संरक्षण की दिशा में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत चिड़ौला से एक सशक्त और प्रेरणादायी सफलता की कहानी सामने आई है। यहां शक्तिगत कूप निर्माण कार्य जयबहादुर सिंह के लिए…
रायपुर 18 फरवरी 2026// मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित अपने कार्यालय में सीडीएस परीक्षा में ऑल इंडिया चौथा रैंक प्राप्त करने वाली मुंगेली की सुश्री सुप्रिया को सम्मानित किया। उन्होंने सुप्रिया और उनके परिजनों को पुष्पगुच्छ भेंटकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी और मुँह मीठा कराया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुप्रिया की सफलता यह संदेश देती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास ईमानदार हों, तो साधारण पृष्ठभूमि से आने वाला युवा भी असाधारण उपलब्धि हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि सुप्रिया का अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण राज्य के…
रायपुर, 18 फरवरी 2026/भारत की जनगणना-2027 के सफल संचालन के लिए आयोजित राज्य एवं संभाग स्तरीय अधिकारियों के प्रशिक्षण सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या की गणना नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने प्रदेश के सभी संभागायुक्तों, कलेक्टरों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व को पूरी गंभीरता, सटीकता और संवेदनशीलता के साथ निभाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2027 की जनगणना स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना होगी। जनगणना प्रशासन की विश्वसनीयता और शासन की पारदर्शिता की परीक्षा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि आंकड़े अधूरे या…
रायपुर, 18 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ में आज डिजिटल शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने आज निवास कार्यालय में डिजिटल किसान किताब का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर उमेश कुमार पटेल और श्रीकांत वर्मा द्वारा लिखित छत्तीसगढ़ भू-अभिलेख नियमावली भाग 1से 4 पुस्तक का भी विमोचन किया गया। यह पहल राज्य के किसानों और भूमिधारकों को आधुनिक, सरल और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। इस अवसर पर संचालक भू अभिलेख श्री विनीत नन्दनवार सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। डिजिटल किसान किताब अब पारंपरिक मैन्युअल किसान किताब…
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका (Proteas) ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को बुरी तरह हरा दिया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में प्रोटीज टीम ने हर विभाग में यूएई को बौना साबित कर दिया। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ग्रुप-डी में अजेय रहते हुए शान से सुपर-8 में पहुंच गया है। कॉर्बिन बॉश का ‘गदर’: 12 रनों पर चटकाए 3 विकेट टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए कॉर्बिन बॉश काल बनकर टूटे।…
CG News , बलरामपुर-रामानुजगंज — छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (SAGES), रामचंद्रपुर के प्राचार्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल परिसर में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा भोजपुरी गाने पर किए गए डांस के विरोध में की गई है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता माना। पीएम मोदी-पिचाई मुलाकात में AI और टेक्नोलॉजी पर फोकस, 2030 तक IT सेक्टर $400 बिलियन का लक्ष्य वीडियो वायरल होने के बाद…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने बुधवार को दिल्ली में मुलाकात की। मौका था ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ का, जहाँ दोनों दिग्गजों ने भविष्य की तकनीक और भारत की डिजिटल विकास यात्रा पर गहन चर्चा की। इस दौरान पीएम मोदी ने एक बड़ा लक्ष्य साझा करते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से भारत का आईटी सेक्टर 2030 तक 400 बिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर जाएगा। सुंदर पिचाई का गर्मजोशी भरा संदेश भारत मंडपम में आयोजित इस समिट में शामिल होने पहुंचे सुंदर पिचाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’…
