Author: Desh Darpan News
देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण। यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले। हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।
Horoscope मेष राशि – आज के दिन जीवनसाथी की तरफ आकर्षण महसूस होगा. शेयर मार्केट में पैसा लगाने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है. परिवार वालों से मन की बात शेयर करें तो चिंता कम होगी. वृष राशि – आज के दिन वैवाहिक जीवन के आनंद लेने के लिए सही समय है. घर में किसी समारोह के होने पर खर्चा अधिक हो सकता है. स्वयं को रचनात्मक कार्यों में लगाने का प्रयास करें. मिथुन राशि – आज के दिन बेरोजगार लोगों को नौकरी पाने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है. ऊर्जा से भरपूर रहेंगे जिससे काम…
रायपुर 19 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन साहस, धैर्य, रणनीति और आदर्श नेतृत्व का प्रेरक उदाहरण है, इसलिए हम सभी को अपने जीवन में शिवाजी जैसा लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज ने विपरीत परिस्थितियों में भी अद्भुत साहस और बुद्धिमत्ता का परिचय दिया। अफजल खाँ के साथ हुई घटना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि शिवाजी ने संकट को भांपकर धैर्य और रणनीति से निर्णय लिया और विजय प्राप्त की। इसी प्रकार शाइस्ता खान के विरुद्ध उनकी युक्तिपूर्ण रणनीति यह सिखाती है कि बड़े से…
रायपुर, 19 फरवरी 2026/स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता एवं सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के कुल 5000 पदों पर भर्ती का विज्ञापन शीघ्र ही जारी किया जा रहा है। शासन ने परीक्षा आयोजन के लिये छत्तीसगढ़ व्यापम को अधिकृत किया है एवं विभाग द्वारा विज्ञापन जारी करने संबंधी सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण कर आवश्यक प्रपत्र व्यापम को उपलब्ध करा दिया गया है। इसके साथ ही सीधी भर्ती 2023 की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। छत्तीसगढ़ सरकार स्कूल शिक्षा विभाग में 5,000 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया फरवरी 2026 में शुरू करने जा रही है।…
रायपुर 19 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित नव नियुक्त खनि निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज संपदा की दृष्टि से देश के सबसे समृद्ध राज्यों में से एक है और खनिज प्रशासन के प्रभावी संचालन में मैदानी अमले की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने नव चयनित खनि निरीक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवाओं पर ही देश और प्रदेश का भविष्य निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि खनिज विभाग में नई…
रायपुर 19 फरवरी 2026/ ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव ने आज नया रायपुर स्थित छत्तीसगढ संवाद के ऑडिटोरियम में पत्रकारों के साथ ऊर्जा विभाग की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ऊर्जा उत्पादन, पारेषण और वितरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है तथा आने वाले वर्षों के लिए एक व्यापक कार्ययोजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। डॉ. यादव ने जानकारी दी कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी, एनटीपीसी तथा निजी उत्पादकों को मिलाकर प्रदेश की कुल स्थापित विद्युत क्षमता 30 हजार 671.7…
प्रयागराज, 19 फरवरी 2026: भारतीय रेलवे में कार्यरत हजारों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। रेलवे बोर्ड ने विभागीय पदोन्नति की प्रक्रिया को पारदर्शी, तेज और समयबद्ध बनाने के लिए ‘मॉडल सिलेक्शन कैलेंडर’ लागू कर दिया है। अब कर्मचारियों को प्रमोशन के लिए सालों-साल फाइलें आगे बढ़ने या परीक्षा होने का अनिश्चितकाल तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। क्या है नया ‘मॉडल सिलेक्शन कैलेंडर’? रेलवे बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर अजय गोयल द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, सभी जोनल रेलवे और प्रोडक्शन यूनिट्स को अब एक तय समय सीमा (Deadline) के भीतर प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। Raipur Holi Special Train :…
नई दिल्ली/रायपुर, 19 फरवरी 2026: देश की राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट 2026’ में छत्तीसगढ़ राज्य एक बड़े ‘टेक्नोलॉजी हब’ के रूप में उभरकर सामने आया है। समिट में “छत्तीसगढ़: ड्रिवन बाय इंटेलिजेंस” थीम पर आधारित राज्य का स्टॉल विदेशी निवेशकों और तकनीकी विशेषज्ञों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहाँ राज्य ने नवा रायपुर में स्थापित हो रहे देश के पहले एआई डेटा सेंटर पार्क का प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया है। नवा रायपुर: भारत का पहला AI डेटा सेंटर पार्क समिट में छत्तीसगढ़ के स्टॉल पर सबसे ज्यादा चर्चा नवा रायपुर…
नई दिल्ली, 19 फरवरी 2026: निर्देशक आदित्य धर की मेगा-ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के सीक्वल ‘धुरंधर द रिवेंज’ को लेकर फिल्म जगत में हलचल तेज हो गई है। 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली इस फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने हरी झंडी दे दी है। हाल ही में आई रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के रन टाइम और सेंसर सर्टिफिकेट को लेकर अहम जानकारी सामने आई है, जो फैंस के लिए काफी उत्साहजनक है। सेंसर बोर्ड की रेटिंग और नया रन टाइम सेंसर बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ को UA 16+ सर्टिफिकेट मिला…
नई दिल्ली/ढाका, 19 फरवरी 2026: बांग्लादेश में हाल ही में संपन्न हुए आम चुनावों के बाद बनी नई सरकार ने भारत के साथ अपने क्रिकेट संबंधों को फिर से पटरी पर लाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। बांग्लादेश के नवनियुक्त युवा और खेल राज्य मंत्री अमीनुल हक ने पदभार ग्रहण करते ही स्पष्ट कर दिया है कि वे बीसीसीआई (BCCI) और भारत के साथ तनावपूर्ण संबंधों को बातचीत के जरिए सुलझाना चाहते हैं। तनाव कम करने के लिए ‘फ्रेंडली टॉक’ अमीनुल हक, जो बांग्लादेश की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान रहे हैं, ने मंगलवार को शपथ लेने…
Rahul Gandhi , कोटा — राजस्थान की कोटा पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के 25 सांसदों को जान से मारने की धमकी देने वाले एक शख्स को हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान राजसिंह आमेरा के रूप में हुई है। उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड कर सांसदों को उनके घर में घुसकर गोली मारने की बात कही थी। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए महज कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को दबोच लिया। Petrol Pump Fire Attempt : फ्यूल्स में खौफनाक मंजर नशेड़ी ने पेट्रोल पंप फूँकने की कोशिश की, बाल-बाल बचे…
