Author: Desh Darpan News
देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण। यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले। हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।
✍️ सक्ती 09 अप्रैल 2026// जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर जिला सक्ती के प्रतिवेदन, प्रस्तुत दस्तावेजों, अनावेदक के जवाब तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के पत्रों के अवलोकन के बाद ओमप्रकाश बंजारे पिता विक्रम बंजारे साकिन सेन्दरी थाना जैजैपुर जिला सक्ती को जिला बदर किया है। प्रकरण में अनावेदक ओमप्रकाश बंजारे द्वारा यह स्वीकार किया गया कि उसके विरुद्ध विभिन्न न्यायालयों में प्रतिबंधात्मक प्रकरण लंबित हैं और वह अभी तक दोषमुक्त नहीं हुआ है। साथ ही, उसने प्रदेशभर…
✍️ **कोरबा।** कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा वर्ष 2024 में शुरू की गई डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन योजना के अंतर्गत एग्रीस्टैक प्रोजेक्ट को लागू किया जा रहा है। इस परियोजना के माध्यम से देशभर के किसानों की भूमि का डिजिटलीकरण किया जा रहा है। योजना के तहत प्रत्येक खसरे के लिए फार्म आईडी तथा प्रत्येक किसान के सभी खसरों को मिलाकर 11 अंकों का यूनिक फार्मर आईडी तैयार किया जाना अनिवार्य किया गया है। इससे किसानों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ आसानी और पारदर्शिता के साथ मिल सकेगा। किसान एग्रीस्टैक पोर्टल पर स्वयं पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अलावा…
✍️ कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में चौकी सीएसईबी थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस द्वारा चोरी के एक प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए कुल 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा 02 विधि से संघर्षरत बालकों को निरुद्ध किया गया है। *घटना का विवरण:* दिनांक 01.04.2026 से 06.04.2026 के बीच प्रार्थी हंसराज खाण्डे, निवासी पीपरपारा कोहड़िया,…
✍️ ई-केवाईसी पूरी तरह निःशुल्क है, अतः किसी भी प्रकार का शुल्क न दें* कोरबा 09 अप्रैल 2026/ राज्य शासन के निर्देशानुसार महतारी वंदन योजना के अंतर्गत पंजीकृत सभी हितग्राहियों का ई-केवाईसी कराना अनिवार्य किया गया है। योजना का लाभ प्राप्त कर रही सभी पात्र महिलाएं यह सुनिश्चित करें कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना ई-केवाईसी अवश्य पूर्ण करा लें। ई-केवाईसी की प्रक्रिया 30 जून 2026 तक शिविरों के माध्यम से की जाएगी। जिन हितग्राहियों का ई-केवाईसी इस अवधि में पूर्ण नहीं हो पाएगा, उनके लिए 01 जुलाई 2026 से 31 अगस्त 2026 तक संबंधित परियोजना कार्यालयों में विशेष…
✍️ कोरबा जिले के कलमीभांठा, तिलकेजा क्षेत्र में गृह-कलीसिया संचालित करने के मामले में न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण निर्णय सुनाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, कोरबा, श्री सत्यानंद प्रसाद ने मसीही भाई संतोष कुमार श्रीवास के पक्ष में फैसला देते हुए उन्हें आरोपों से मुक्त कर दिया है। घटना का विवरण: यह मामला 28 सितंबर 2025 का है, जब कलमीभाठा में पास्टर संतोष श्रीवास के निवास पर साप्ताहिक प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही थी। दोपहर के समय कुछ असामाजिक तत्वों और हिंदूवादी संगठन के सदस्यों ने घर में घुसकर धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए हंगामा और हमला कर दिया…
✍️ *रिचलुक स्कूल पर शिक्षा नहीं बल्कि पैरेंट्स को लूटने का बड़ा व्यापार किया जा रहा है। तथा अपनी मनमानी चला रहा है। आखिर कौन है इन सब का जिम्मेदार* *कोरबा जिले के रिहायशी इलाके में संचालित रिचलूक स्कूल इन दिनों अपने मनमानी पर उतर गया है। इस स्कूल पर अव्यवस्था का आलम छाया हुआ है तथा बीच रोड पर स्कूल संचालित किया गया जहां हादसे का दौर हमेशा लगा रहता है। कई बार पैरेंट्स और बच्चे हादसे का शिकार होते बचे हैं फिर भी इस स्कूल की मनमानी चरम सीमा पर है आखिर किसकी मेहरबानी से यह स्कूल नियम के…
✍️ **देश दर्पण न्यूज़ 24/7 टीम ने दी हार्दिक बधाई** कोरबा, 8 अप्रैल 2026 — कोरबा के जाने-माने और सभी के चहेते अमित नवरंगलाल जी को उनके जन्मदिन (08 अप्रैल 2026) के अवसर पर देश दर्पण न्यूज़ 24/7 की पूरी टीम की ओर से अग्रिम बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं। अमित नवरंगलाल जी अपने मिलनसार स्वभाव, सामाजिक कार्यों और क्षेत्र में सक्रिय योगदान के लिए व्यापक रूप से जाने जाते हैं। उनके कार्यों ने उन्हें लोगों के बीच एक खास पहचान दिलाई है। देश दर्पण न्यूज़ 24/7 टीम ने अपने संदेश में कहा, “हम अमित नवरंगलाल जी के…
✍️ *♦️अस्पताल कर्मचारी का उपचार के दौरान हुआ मृत्यु* कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस द्वारा गंभीर अपराध के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध क्रमांक 279/2026 धारा 296, 115(2),…
✍️ कोरबा 07 अप्रैल 2026/ सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी, पाली द्वारा एक बड़ी कार्रवाई की गई है। ग्राम पंचायत पटपरा स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन में गंभीर वित्तीय अनियमितता और खाद्यान्न गबन की पुष्टि होने पर संबंधित संचालक संस्था का अनुबंध तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। यह आदेश प्रशासन द्वारा राशन वितरण प्रणाली में गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध सख्त संदेश देने के उद्देश्य से जारी किया गया है। जांच और गबन के खुलासे के संबंध में विस्तृत विवरण…
✍️5 अप्रैल को ही शाम से अटल समरसता भवन तिलकेजा की साफ सफाई तथा दीपदान कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। तत्पश्चात 6 अप्रैल को प्रातः महिला मोर्चा की पदाधिकारियों के द्वारा बनाया गया रंगोली लोगों को काफी आकर्षित कर रही थी जिसमें कमल का फूल का रंगोली भी बनाया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं दीनदयाल उपाध्याय, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर माल्यार्पण कर सभी ने पुष्प अर्पित किया। तत्पश्चात पार्टी का झंडा लगाकर कार्यकर्ताओं ने पार्टी का प्रतीक के प्रति उत्साह और आदर का भाव प्रकट किया। मंडल अध्यक्ष किशन साव ने…
