कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी में संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से आरिफ खान को उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
उपाध्यक्ष बनाए जाने पर आरिफ खान ने पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास और जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उस पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
आरिफ खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लगातार काम किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की ताकत ही संगठन की असली शक्ति होती है। सभी साथियों के सहयोग से जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए संघर्ष किया जाएगा।
आरिफ खान की नियुक्ति पर कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।







