✍️ *रिचलुक स्कूल पर शिक्षा नहीं बल्कि पैरेंट्स को लूटने का बड़ा व्यापार किया जा रहा है। तथा अपनी मनमानी चला रहा है। आखिर कौन है इन सब का जिम्मेदार*


*कोरबा जिले के रिहायशी इलाके में संचालित रिचलूक स्कूल इन दिनों अपने मनमानी पर उतर गया है।

इस स्कूल पर अव्यवस्था का आलम छाया हुआ है तथा बीच रोड पर स्कूल संचालित किया गया जहां हादसे का दौर हमेशा लगा रहता है। कई बार पैरेंट्स और बच्चे हादसे का शिकार होते बचे हैं फिर भी इस स्कूल की मनमानी चरम सीमा पर है आखिर किसकी मेहरबानी से यह स्कूल नियम के विरुद्ध बीच रोड पर संचालित किया गया।
स्कूल खोलने के कई नियम का पालन करना अति आवश्यक है लेकिन इस स्कूल पर ऐसा कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा और पेरेंट्स से मनचाहा फीस वसूल गया तथा एक ही दुकान से पुस्तक का एक किट बनाकर एक मोटी रकम लिया जाता है। इस स्कूल पर कच्चे बिलों पर पैसा लिया जाता है मन चाहा। यहाँ के पेरेंट्स राहुल गुप्ता ने अपने बच्चे का दाखिला दूसरे स्कूल में कराकर इनकी सारी पोल पट्टी खोली और जिला प्रशासन से शिकायत कर इस स्कूल पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि मेरे बच्चे 4 वर्ष से इस स्कूल पर अपनी शिक्षा ग्रहण कर रहे थे लेकिन इस स्कूल ने अपनी मनमानी चलाकर एक मोटी रकम ली गई और बच्चे की पढ़ाई अधूरी रह गई। जब मैंने इसका विरोध किया तो उन्होंने कहा कि आपका बच्चा रोज स्कूल नहीं आता है। यह कहकर उन्होंने अपना पल्ला झाड़ लिया और बच्चे को निकालने की बात कही गई यह सब बात से प्रताड़ित होकर मैंने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है। अगर समय रहते इस स्कूल पर और इनके संचालन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन मेरे द्वारा किया जाएगा जिसकी पूरी जवाबदारी जिला प्रशासन की होगी।*

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।







