
✍️ कोरबा: मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में हुई चोरी के मामले में मानिकपुर पुलिस द्वारा ऋषि अग्रवाल को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है। मामले में अब पुलिस की आगे की कार्रवाई पर लोगों की नजर बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि चोरी के इस प्रकरण में पहले भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। ऋषि अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद यह सवाल भी उठ रहा है कि मामले में उसकी कथित भूमिका क्या है और जांच में उसके खिलाफ क्या साक्ष्य सामने आए हैं।
मामला गंभीर है, इसलिए जांच पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए। किसी भी आरोपी को किसी प्रकार के दबाव, प्रभाव या कथित लेनदेन के आधार पर राहत न मिले और यदि अपराध में संलिप्तता पाई जाती है तो कानून के अनुसार कार्रवाई हो—अब निगाहें पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।





