✍️ रिपोर्टर: विजय मेश्राम कोरबा। जिले के मानिकपुर स्थित डीपरा पारा में शनिवार शाम करीब 6 बजे एक दर्दनाक हादसे में 38 वर्षीय लवकुश साहू की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के समय क्षेत्र में बारिश हो रही थी। हादसे के बाद पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, लवकुश साहू शाम के समय मोहल्ले में लगे बिजली के खंभे के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आकर जमीन पर गिर पड़े। मोहल्ले के लोग जब तक उन्हें बचाने के लिए पहुंचते, तब तक वह मौके पर ही दम तोड़ चुके थे।
मृतक लवकुश साहू मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी वृंदा साहू और तीन बच्चे हैं। इस हादसे के बाद परिवार के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बिजली के खंभे के आसपास करंट कैसे फैला और हादसे के लिए जिम्मेदार परिस्थितियां क्या थीं। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।






