✍️ DESH DARPAN NEWS 24/7 कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस संगठन चुनाव ने अब पूरी तरह राजनीतिक रंग पकड़ लिया है। अध्यक्ष पद की दौड़ में युवा कांग्रेस नेता शैलेंद्र कुर्रे ने अपना नामांकन दाखिल कर मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।
👉 नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक और युवा कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे। समर्थकों के जोश और नारों के बीच शैलेंद्र कुर्रे ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया। इस मौके पर पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल और संगठनात्मक उत्साह साफ दिखाई दिया।
👉 नामांकन के बाद शैलेंद्र कुर्रे ने कहा कि यदि संगठन उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपता है, तो वे युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ना, उनकी भागीदारी बढ़ाना और कांग्रेस की विचारधारा को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाना है।
👉 रामपुर विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में चुनावी गतिविधियों के और तेज होने के आसार हैं, जिससे मुकाबला और भी रोचक होने की संभावना है।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।


