✍️ छत्तीसगढ़ में वेदांता का सबसे महत्वपूर्ण निवेश बालको मेडिकल सेंटर के तौर पर देखा जाता है। बालको मेडिकल सेंटर, नया रायपुर, छत्तीसगढ़ में स्थित 170-बेड का तृतीयक कैंसर अस्पताल है और वेदांता मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन (व्हीएमआरएफ) की प्रमुख पहल है। वेदांता रिसोर्सेज और भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा एक गैर-लाभकारी संस्था के रूप में स्थापित, बीएमसी मेडिकल, सर्जिकल, रेडिएशन, हीमैटोलॉजी, बोन मैरो ट्रांसप्लांट और पेलिएटिव केयर सहित व्यापक कैंसर उपचार सेवाएं प्रदान करता है। अब तक बीएमसी 66,000 से अधिक मरीजों का इलाज कर चुका है और 4.20 लाख से अधिक ओपीडी विजिट दर्ज कर चुका है, जो छत्तीसगढ़ और आसपास के राज्यों के मरीजों की सेवा कर रहा है।
यह मध्य भारत का पहला निजी अस्पताल है जहां दा विंची एक्सआई रोबोटिक सर्जरी सिस्टम स्थापित है। यह रोबोटिक-सहायता प्राप्त सर्जिकल सिस्टम है, जो सर्जनों को अधिक सटीकता और नियंत्रण के साथ जटिल कैंसर सर्जरी करने में सक्षम बनाता है। यह तकनीक छोटी चीरे (इंसीजन), कम रक्तस्राव, कम अस्पताल में रहने की अवधि और तेज रिकवरी सुनिश्चित करती है जिससे उपचार के परिणाम और मरीज का अनुभव दोनों बेहतर होते हैं। स्थापना के आठ वर्ष पूरे करने के साथ बालको मेडिकल सेंटर ने अब तक 12,000 से अधिक जटिल कैंसर सर्जरी सफलतापूर्वक की हैं। यह मरीजों के विश्वास और संस्थान की विशेषज्ञता को दर्शाता है।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।




