✍️ नवागढ़/जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम अवरीद में रविवार को एक घरेलू कलीसिया में आराधना के दौरान तनाव की स्थिति बन गई। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की प्रार्थना सभा के समय कुछ लोगों ने चर्च का विरोध करते हुए घर में प्रवेश किया और धर्मांतरण का आरोप लगाकर वहां मौजूद मसीही विश्वासियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की।
👉 पीड़ितों का दावा: मसीही समुदाय का कहना है कि वे शांतिपूर्वक अपने घर में प्रार्थना कर रहे थे, तभी उन पर हमला किया गया। हमले में कुछ लोगों को चोटें भी आई हैं।
पुलिस की भूमिका: पीड़ित पक्ष का आरोप है कि नवागढ़ पुलिस इस मामले में कोई ठोस कार्यवाही नहीं कर रही है और न ही दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
थाने में मौजूद क्रिश्चियन वर्किंग कमिटी के पदाधिकारियों ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है और मांग की है कि प्रार्थना सभाओं में सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और मारपीट करने वालों पर कानूनी कार्यवाही हो। स्थानीय पुलिस का कहना है कि वे मामले की जांच कर रहे हैं।
👉 क्रिश्चियन वर्किंग कमिटी ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस प्रशासन ने तुरंत निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया, तो वे उच्च अधिकारियों और अल्पसंख्यक आयोग के समक्ष विरोध प्रदर्शन करेंगे।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।




