
✍️ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी कहते माताओं और बहिनों अब कहा गए मोदी जी दर दर भटक रही हैं महिलाएं न्याय के लिए।
क्या कोरबा में भाजपा सरकार में यही कानून व्यवस्था है.?
एक पीड़ित महिला न्याय की तलाश में दर-दर भटकने को मजबूर है, लेकिन हैरानी की बात ये है कि शिकायतों के बावजूद प्रशासन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है।

जानकारी के मुताबिक, महिला ने सबसे पहले स्थानीय कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन वहां से उसे सिर्फ आश्वासन ही मिला। कार्रवाई के नाम पर अब तक कुछ भी सामने नहीं आया।

मामला गंभीर होने पर पीड़िता ने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (एसपी) तक अपनी गुहार लगाई। इतना ही नहीं, उसने आयुक्त कार्यालय तक भी दस्तक दी, लेकिन हर जगह से निराशा ही हाथ लगी।
लगातार नजरअंदाज किए जाने से महिला परेशान है। न्याय की उम्मीद में वह कई बार अधिकारियों के चक्कर काट चुकी है, लेकिन सिस्टम की सुस्ती उसके हौसले को तोड़ रही है।
इस पूरे मामले ने स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों को भी चिंतित कर दिया है। उनका साफ कहना है—अगर एक महिला को बार-बार गुहार लगाने के बाद भी न्याय नहीं मिलता, तो ये प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
अब पीड़िता ने मीडिया और समाज से मदद की अपील की है, ताकि उसकी आवाज जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचे और उसे जल्द न्याय मिल सके।
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही—क्या पीड़िता को मिलेगा इंसाफ, या यूं ही फाइलों में दब जाएगी उसकी पुकार?

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।



