Close Menu
    What's Hot

    कोरबा ब्रेकिंग: अवैध कबाड़ कारोबार पर cesb पुलिस कि कार्यवाही

    02/06/2026

    वार्ड 06 में जर्जर टेलीफोन खंभों और खराब सबमर्सिबल पंप को लेकर निगम आयुक्त से की गई शिकायत

    01/06/2026

    आराधना आस्था की अभिव्यक्ति और संवैधानिक अधिकार है, निडर होकर चर्च पहुंचें विश्वासी: विजय मेश्राम

    01/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Wednesday, June 3
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • देश – विदेश
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Home»SAKTI BREAKING»*कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने ओमप्रकाश बंजारे को किया जिला बदर*
    SAKTI BREAKING

    *कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने ओमप्रकाश बंजारे को किया जिला बदर*

    Desh Darpan NewsBy Desh Darpan News10/04/202681 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ✍️ सक्ती 09 अप्रैल 2026// जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर जिला सक्ती के प्रतिवेदन, प्रस्तुत दस्तावेजों, अनावेदक के जवाब तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के पत्रों के अवलोकन के बाद ओमप्रकाश बंजारे पिता विक्रम बंजारे साकिन सेन्दरी थाना जैजैपुर जिला सक्ती को जिला बदर किया है।

    प्रकरण में अनावेदक ओमप्रकाश बंजारे द्वारा यह स्वीकार किया गया कि उसके विरुद्ध विभिन्न न्यायालयों में प्रतिबंधात्मक प्रकरण लंबित हैं और वह अभी तक दोषमुक्त नहीं हुआ है। साथ ही, उसने प्रदेशभर में सामाजिक गतिविधियों के नाम पर धरना-प्रदर्शनों में भाग लेने की बात भी स्वीकार की, लेकिन अपने पक्ष में किसी भी प्रकरण से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। प्रशासन ने यह भी पाया कि पूर्व में की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाइयों के बावजूद अनावेदक के आचरण में कोई सुधार नहीं आया है। लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जिला दण्डाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3 एवं 5 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए ओमप्रकाश बंजारे को एक वर्ष की अवधि के लिए जिला सक्ती सहित समीपवर्ती जिलों जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़ और सारंगढ़-बिलाईगढ़ की सीमाओं से निष्कासित (जिला बदर) करने का आदेश जारी किया है। अनावेदक को 24 घंटे के भीतर इन जिलों की सीमाओं से बाहर चले जाने तथा 01 वर्ष की कालावधि तक प्रवेश नहीं करने के लिए आदेशित किया गया है।

    Desh Darpan News

    देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    वेदांता के बालको मेडिकल सेंटर के जरिए कैंसर की अत्याधुनिक चिकित्सा

    17/05/2026

    _वेदांता प्लांट हादसा: 17 मजदूरों की मौत, 19 घायल; मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन मुस्तैद_

    15/04/2026
    टॉप न्यूज़

    कोरबा ब्रेकिंग: अवैध कबाड़ कारोबार पर cesb पुलिस कि कार्यवाही

    02/06/2026

    वार्ड 06 में जर्जर टेलीफोन खंभों और खराब सबमर्सिबल पंप को लेकर निगम आयुक्त से की गई शिकायत

    01/06/2026

    आराधना आस्था की अभिव्यक्ति और संवैधानिक अधिकार है, निडर होकर चर्च पहुंचें विश्वासी: विजय मेश्राम

    01/06/2026

    मन की बात के 134वें संस्करण का हुआ श्रवण, मेधावी छात्रों का सम्मान

    31/05/2026

    देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Facebook Instagram WhatsApp
    PRADEEP RAO
    Editor-in-Chief

    Mobile – 7828832339
    Email – deshdarpannews24@gmail.com
    Address – Mission Road, Korba, Chhattisgarh

    Udhyam Aadhar No. UDYAM-CG-10-0033173
    Important Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    © 2026 Desh Darpan News 24x7. | All Rights Reserved | Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.