✍️ कोरबा : जिले के रजगामार क्षेत्र स्थित भगवा चौक पर हुई मारपीट की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
“क्या है मामला?”
जानकारी के अनुसार, रजगामार निवासी ठेकेदार अभिषेक जायसवाल ने शिकायत में बताया कि 26 मार्च की रात करीब 11:30 बजे वह अपने साथियों नंदू श्रीवास और अर्पित अग्रवाल को छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान भगवा चौक के पास सनील चौरसिया ने उनकी गाड़ी रुकवाकर कथित रूप से विवाद शुरू किया।
शिकायत में आरोप है कि बात बढ़ने पर सनील चौरसिया और उनके साथियों के साथ अभिषेक जायसवाल एवं उनके साथियों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।
“पुलिस की कार्रवाई”
मामले में रजगामार पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर काउंटर केस दर्ज किया है।
* प्रथम पक्ष :- की शिकायत पर सनील चौरसिया सहित अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
* दूसरे पक्ष :- की शिकायत पर अभिषेक जायसवाल और उनके साथियों के खिलाफ भी उन्हीं धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
“घायलों की स्थिति”
घटना में अभिषेक जायसवाल सहित कुछ लोगों को चोटें आई हैं। सभी घायलों का उपचार कराया गया है।
“फिलहाल स्थिति”
पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले की जांच जारी है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।







