Close Menu
    What's Hot

    🌳 कोरबा वन विभाग में भ्रष्टाचार का खेल या पकड़ने का दिखावा आखिर हैं कौन इस बड़े खेल का जिम्मेदार

    10/04/2026

    *थाना – कुसमुण्डा एवं दीपका“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कुसमुण्डा एवं दीपका पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

    10/04/2026

    *कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने ओमप्रकाश बंजारे को किया जिला बदर*

    10/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Friday, April 10
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • देश – विदेश
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Home»कोरबा»ब्रेकिंग कोरबा थाना सिविल लाइन रामपुर चौकी सीएसईबी एवं यातायात विभाग की संयुक्त कार्यवाही 09 ट्रक/ ट्रेलर चालकों पर की गई वैधानिक कार्यवाही
    कोरबा

    ब्रेकिंग कोरबा थाना सिविल लाइन रामपुर चौकी सीएसईबी एवं यातायात विभाग की संयुक्त कार्यवाही 09 ट्रक/ ट्रेलर चालकों पर की गई वैधानिक कार्यवाही

    Desh Darpan NewsBy Desh Darpan News15/03/202628 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ♦️“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना सिविल लाइन रामपुर, चौकी सीएसईबी एवं यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाही*

    *♦️सड़क किनारे खड़े 09 ट्रक/ट्रेलर चालकों के विरुद्ध धारा 285 बीएनएस के तहत कार्यवाही*
    *♦️पुलिस द्वारा पूर्व में दी गई समझाइश नहीं मानने वाले ट्रक/ट्रेलर चालकों पर की गई कार्यवाही*

    https://deshdarpannews24x7.com/wp-content/uploads/2026/03/VID-20260315-WA0048.mp4

    कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में जिले के थाना/चौकी द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

    इसी क्रम में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना सिविल लाइन रामपुर, चौकी सीएसईबी एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा सीएसईबी चौक से स्टेडियम चौक के मध्य सड़क किनारे खड़े ट्रक एवं ट्रेलरों के विरुद्ध विशेष कार्यवाही की गई।
    कोई
    कार्यवाही के दौरान सीएसईबी पंचवटी तिराहा के पास एवं सीएसईबी चौक से स्टेडियम मार्ग के किनारे भारी वाहन ट्रक/ट्रेलर सड़क किनारे पार्किंग कर खड़े पाए गए, जिसके कारण यातायात प्रभावित हो रहा था तथा आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी हो रही थी।

    उक्त स्थान पर पूर्व में भी पुलिस के द्वारा ट्रक/ट्रेलर संचालकों को समझाइश दी गई थी कि अपने वाहनों को नो पार्किंग स्थानों पर खड़ा न करें, क्योंकि इस प्रकार सड़क किनारे भारी वाहन खड़े रहने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। पुलिस द्वारा दो दिन पूर्व ही वाहन चालकों को चेतावनी एवं समझाइश दी गई थी।

    इसके बावजूद वाहन चालकों द्वारा नियमों का पालन नहीं करने पर थाना सिविल लाइन रामपुर, चौकी सीएसईबी एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर वैधानिक कार्यवाही की गई। इस दौरान कुल 09 ट्रक/ट्रेलर चालकों के विरुद्ध धारा 285 बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई तथा वाहन चालकों को भविष्य में इस प्रकार से सड़क किनारे भारी वाहन खड़ा न करने की सख्त हिदायत दी गई।

    जिले में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने एवं आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।

    *🔹पुलिस की अपील🔹*
    पुलिस ट्रक एवं ट्रेलर चालकों से अपील करती है कि वे अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें तथा यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और दुर्घटनाओं की संभावना से बचा जा सके।

    Desh Darpan News

    देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    *♦️चोरी के मामले का खुलासा, 01 आरोपी गिरफ्तार, 02 विधि से संघर्षरत बालक निरुद्ध* *♦️आरोपी के कब्जे से चोरी गए समान को बरामद किया गया

    09/04/2026

    *कोरबा रिच लूक स्कूल की मनमानी स्कूल में अव्यवस्था का आलम और एक ही दुकान से पुस्तक खरीदने का दबाव*।

    08/04/2026

    *जिला मेडिकल अस्पताल के कर्मचारी के साथ मारपीट करने वाले सरपंच को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

    07/04/2026
    टॉप न्यूज़

    🌳 कोरबा वन विभाग में भ्रष्टाचार का खेल या पकड़ने का दिखावा आखिर हैं कौन इस बड़े खेल का जिम्मेदार

    10/04/2026

    *थाना – कुसमुण्डा एवं दीपका“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कुसमुण्डा एवं दीपका पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

    10/04/2026

    *कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने ओमप्रकाश बंजारे को किया जिला बदर*

    10/04/2026

    *एग्रीस्टैक पोर्टल में फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य, योजनाओं का लाभ लेने किसानों से अपील**

    09/04/2026

    देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Facebook Instagram WhatsApp
    PRADEEP RAO
    Editor-in-Chief

    Mobile – 7828832339
    Email – deshdarpannews24@gmail.com
    Address – Mission Road, Korba, Chhattisgarh

    Udhyam Aadhar No. UDYAM-CG-10-0033173
    Important Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    © 2026 Desh Darpan News 24x7. | All Rights Reserved | Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.