Close Menu
    What's Hot

    🌳 कोरबा वन विभाग में भ्रष्टाचार का खेल या पकड़ने का दिखावा आखिर हैं कौन इस बड़े खेल का जिम्मेदार

    10/04/2026

    *थाना – कुसमुण्डा एवं दीपका“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कुसमुण्डा एवं दीपका पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

    10/04/2026

    *कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने ओमप्रकाश बंजारे को किया जिला बदर*

    10/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Friday, April 10
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • देश – विदेश
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Home»कोरबा»* “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत “ऑपरेशन शांति” के अंतर्गत 52 गिरफ्तारी वारंटी, 33 स्थायी वारंटी सहित कुल 85 वारंटियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही* *वार्ड क्रमांक 11 के नागरिकों की शिकायत पर 02 व्यक्तियों के विरुद्ध 170 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही**
    कोरबा

    * “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत “ऑपरेशन शांति” के अंतर्गत 52 गिरफ्तारी वारंटी, 33 स्थायी वारंटी सहित कुल 85 वारंटियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही* *वार्ड क्रमांक 11 के नागरिकों की शिकायत पर 02 व्यक्तियों के विरुद्ध 170 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही**

    Desh Darpan NewsBy Desh Darpan News15/03/202616 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस के द्वारा *“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत “ऑपरेशन शांति”* चलाकर स्थायी वारंट एवं गिरफ्तारी वारंट की तामिली हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया।

    पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा श्री नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु कड़े निर्देश दिए गए थे।

    निर्देशों के पालन में जिलेभर में विशेष दबिश अभियान चलाया गया। दिनांक 15.03.2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ की गई कार्यवाही के दौरान लंबे समय से फरार चल रहे 52 गिरफ्तारी वारंटी, जिनमें 33 स्थायी वारंटी शामिल हैं, को गिरफ्तार किया गया।

    अभियान के दौरान विभिन्न प्रकरणों में कुल 85 वारंटियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपी पूर्व में न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद गिरफ्तारी से बचते हुए फरार चल रहे थे।

    इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 11 के नागरिकों के द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग होने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत पर कोरबा पुलिस के द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए सोमू तिवारी एवं छोटका प्रजापति के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

    कोरबा पुलिस द्वारा नागरिकों से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्यवाही की जा रही है तथा जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

    *🔹कोरबा पुलिस की अपील🔹*
    कोरबा पुलिस नागरिकों से अपील करती हैं किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अवैध कार्य की सूचना तत्काल नजदीकी थाना/चौकी अथवा पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

    *“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।*

    Desh Darpan News

    देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    *♦️चोरी के मामले का खुलासा, 01 आरोपी गिरफ्तार, 02 विधि से संघर्षरत बालक निरुद्ध* *♦️आरोपी के कब्जे से चोरी गए समान को बरामद किया गया

    09/04/2026

    *कोरबा रिच लूक स्कूल की मनमानी स्कूल में अव्यवस्था का आलम और एक ही दुकान से पुस्तक खरीदने का दबाव*।

    08/04/2026

    *जिला मेडिकल अस्पताल के कर्मचारी के साथ मारपीट करने वाले सरपंच को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

    07/04/2026
    टॉप न्यूज़

    🌳 कोरबा वन विभाग में भ्रष्टाचार का खेल या पकड़ने का दिखावा आखिर हैं कौन इस बड़े खेल का जिम्मेदार

    10/04/2026

    *थाना – कुसमुण्डा एवं दीपका“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कुसमुण्डा एवं दीपका पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

    10/04/2026

    *कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने ओमप्रकाश बंजारे को किया जिला बदर*

    10/04/2026

    *एग्रीस्टैक पोर्टल में फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य, योजनाओं का लाभ लेने किसानों से अपील**

    09/04/2026

    देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Facebook Instagram WhatsApp
    PRADEEP RAO
    Editor-in-Chief

    Mobile – 7828832339
    Email – deshdarpannews24@gmail.com
    Address – Mission Road, Korba, Chhattisgarh

    Udhyam Aadhar No. UDYAM-CG-10-0033173
    Important Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    © 2026 Desh Darpan News 24x7. | All Rights Reserved | Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.