ब्रेकिंग 👉 **कोरबा, शुक्रवार शाम:** कोरबा की लक्ष्मण वन बस्ती में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। जानकारी के अनुसार कोरबा थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति अपने मकान की दीवार पर जेसीबी मशीन से कार्य करवा रहा था। इसी दौरान मशीन के तेज झटके से दीवार अचानक भरभराकर गली की ओर गिर गई।
दीवार गिरने से वहां से गुजर रहे तीन लोग उसकी चपेट में आ गए। हादसे में मासूम **धनेश कर्ष (पिता–मुकेश)** की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। वहीं 20 वर्षीय **विशाल यादव** और 22 वर्षीय **संज़ीव कुमार** गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना के बाद बस्ती में भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना सुरक्षा इंतजामों के जेसीबी से काम कराया जा रहा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। लोगों ने इसे लापरवाही का परिणाम बताते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
आक्रोशित नागरिक कोतवाली पहुंचकर विरोध दर्ज कराने की तैयारी में हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
आक्रोशित नागरिक कोतवाली पहुंचकर विरोध कर रहे हैं देखिए वीडियो।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।







