Close Menu
    What's Hot

    *कोरबा वार्ड नंबर 01 मिशन रोड़ स्थित चॉइस सेंटर CSC id 618353390012 में मुफ्त e-KYC के नाम पर अवैध वसूली! महिलाओं से 50-50 रुपये लिए जा* रहे

    10/04/2026

    🌳 कोरबा वन विभाग में भ्रष्टाचार का खेल या पकड़ने का दिखावा आखिर हैं कौन इस बड़े खेल का जिम्मेदार

    10/04/2026

    *थाना – कुसमुण्डा एवं दीपका“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कुसमुण्डा एवं दीपका पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

    10/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Friday, April 10
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • देश – विदेश
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Home»छत्तीसगढ़»Unique temple in CG : रहस्यमयी मंदिर, जहां पूरी होती हैं प्रेम से जुड़ी मन्नतें
    छत्तीसगढ़

    Unique temple in CG : रहस्यमयी मंदिर, जहां पूरी होती हैं प्रेम से जुड़ी मन्नतें

    Desh Darpan NewsBy Desh Darpan News14/02/20260 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Unique temple in CG बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में आस्था और मान्यताओं की दुनिया जितनी रहस्यमयी है, उतनी ही अनोखी भी। इसी अनोखेपन की एक खास मिसाल है मुकड़ी मावली माता मंदिर, जहां देवी को ‘प्रेम को मिलाने वाली माता’ के रूप में पूजा जाता है। यहां की परंपराएं सामान्य मंदिरों से बिल्कुल अलग हैं, जिस कारण यह मंदिर लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।

    यह मंदिर दंतेवाड़ा जिला में छिंदनार से बारसूर जाने वाले मुख्य मार्ग से करीब 100 मीटर अंदर स्थित है। मान्यता है कि मुकड़ी मावली माता के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई मुराद कभी खाली नहीं जाती, खासकर प्रेम से जुड़ी मन्नतें।

    February 14 Pulwama Attack : पुलवामा की 7वीं बरसी ‘वीर जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा’, पीएम मोदी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    प्रेमी ही कर सकते हैं प्रवेश, महिलाओं की एंट्री वर्जित

    इस मंदिर की सबसे अनोखी परंपरा यह है कि यहां केवल प्रेमी युवक ही प्रवेश कर सकते हैं। लड़कियों और महिलाओं का मंदिर में आना पूरी तरह वर्जित है। परंपरा के अनुसार, प्रेमी अपनी प्रेमिका के साथ नहीं आते, बल्कि उसकी तस्वीर और अपनी मन्नत का पत्र माता के चरणों में चढ़ाते हैं।

    तस्वीर और पत्र को पत्थर के नीचे रखा जाता है, जिसकी सुरक्षा मंदिर के पुजारी करते हैं। कोई भी व्यक्ति उन तस्वीरों या पत्रों को छू नहीं सकता। माना जाता है कि माता स्वयं उन मन्नतों की रक्षा करती हैं।

    दूर-दराज से पहुंचते हैं युवा

    स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि देवी की स्थापना कब हुई, इसका स्पष्ट इतिहास किसी को नहीं पता। यह मंदिर पूर्वजों के समय से आस्था का केंद्र रहा है। आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज के इलाकों से भी युवा यहां पहुंचते हैं। मंदिर परिसर में देवी के सामने रखी गई कई तस्वीरें इस विश्वास की गवाही देती हैं।

    कई प्रेमियों का दावा है कि माता के दरबार में अर्जी लगाने के बाद उनकी अधूरी प्रेम कहानी को नया मोड़ मिला और वे अपने बिछड़े साथी से मिल पाए।

    रहस्य और आस्था का संगम

    मंदिर से जुड़ी मान्यताओं में रहस्य भी शामिल है। ग्रामीणों का मानना है कि मुकड़ी मावली माता प्रेम की पीड़ा को समझती हैं और केवल सच्चे दिल से मांगी गई मुराद ही स्वीकार करती हैं। यही कारण है कि यहां आने वाले अधिकांश लोग अपनी पहचान गुप्त रखते हैं और बिना किसी शोर-शराबे के पूजा-अर्चना कर लौट जाते हैं।

    Desh Darpan News

    देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 में शिक्षा को बढ़ावा, ₹105 करोड़ से स्कूल अधोसंरचना होगी मजबूत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 600 नए स्कूल भवनों का निर्माण

    05/04/2026

    *रायपुर के रामकृष्ण हॉस्पिटल में सेप्टिक टैंक हादसा, तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत*

    18/03/2026

    छत्तीसगढ़ विधानसभा में गरमाया माहौल: गैस आपूर्ति, सड़क निर्माण और स्वास्थ्य सुविधाओं पर तीखी बहस

    12/03/2026
    टॉप न्यूज़

    *कोरबा वार्ड नंबर 01 मिशन रोड़ स्थित चॉइस सेंटर CSC id 618353390012 में मुफ्त e-KYC के नाम पर अवैध वसूली! महिलाओं से 50-50 रुपये लिए जा* रहे

    10/04/2026

    🌳 कोरबा वन विभाग में भ्रष्टाचार का खेल या पकड़ने का दिखावा आखिर हैं कौन इस बड़े खेल का जिम्मेदार

    10/04/2026

    *थाना – कुसमुण्डा एवं दीपका“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कुसमुण्डा एवं दीपका पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

    10/04/2026

    *कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने ओमप्रकाश बंजारे को किया जिला बदर*

    10/04/2026

    देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Facebook Instagram WhatsApp
    PRADEEP RAO
    Editor-in-Chief

    Mobile – 7828832339
    Email – deshdarpannews24@gmail.com
    Address – Mission Road, Korba, Chhattisgarh

    Udhyam Aadhar No. UDYAM-CG-10-0033173
    Important Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    © 2026 Desh Darpan News 24x7. | All Rights Reserved | Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.